Tuesday, June 23, 2026
33 C
Raipur

Khandva News: सोशल मीडिया पर आरक्षक के आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल, हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा; जांच शुरू

Khandva News:रामचंद्र कासडे : खंडवा- मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में पुलिस महकमे को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। खालवा थाने में पदस्थ पुलिस आरक्षक अफ़राज मिर्ज़ा के कुछ आपत्तिजनक फोटो, वीडियो और अश्लील चैटिंग के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। इस घटना से आक्रोशित हिंदू संगठनों ने मोर्चा खोलते हुए आरक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। तमाम कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर खंडवा कोतवाली थाने में एक शिकायती आवेदन सौंपा है।

Khandva News:वर्दी के रौब में धमकी और अश्लील चैटिंग का आरोप

Khandva News:हिंदू संगठनों द्वारा पुलिस को सौंपे गए आवेदन में गंभीर आरोप लगाए गए हैं। आरोप है कि आरक्षक अफ़राज मिर्ज़ा ने अपनी वर्दी और पद का धौंस दिखाकर सोशल मीडिया पर युवतियों के साथ अश्लील बातचीत की और आपत्तिजनक पोज़ दिए। शिकायत में यह भी कहा गया है कि जब पीड़ित महिला ने आरक्षक की अनुचित मांगों को पूरा करने से इनकार कर दिया, तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकियां भी दी गईं।
इतना ही नहीं, संगठन का दावा है कि आरोपी आरक्षक ने सोशल मीडिया पर अन्य महिलाओं और फर्जी नामों से भी फर्जी आईडी बना रखी थी, जिनके जरिए वह क्षेत्र की अन्य हिंदू युवतियों को भी निशाना बना रहा था।

Khandva News:पुलिस को सौंपे गए साक्ष्य, एडिशनल एसपी ने संभाली कमान

Khandva News:मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए खंडवा पुलिस तुरंत हरकत में आ गई है। खंडवा के एडिशनल एसपी महेंद्र तारनेकर ने बताया कि हिंदू संगठनों द्वारा कोतवाली पुलिस को कई महत्वपूर्ण साक्ष्य सौंपे गए हैं। इन साक्ष्यों में आपत्तिजनक वीडियो, तस्वीरों के साथ-साथ अश्लील चैटिंग और धमकी भरे संदेशों के स्क्रीनशॉट भी शामिल हैं।

Khandva News:इस पूरे मामले की निष्पक्ष और गहन जांच के लिए जिम्मेदारी सीएसपी अभिनव वारंगे को सौंपी गई है। जांच टीम सभी तकनीकी साक्ष्यों और स्क्रीनशॉट का बारीकी से विश्लेषण कर रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी के खिलाफ सख्त वैधानिक व विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Khandva News:पुलिसकर्मियों के सोशल मीडिया अकाउंट्स की जांच की मांग

Khandva News:इस घटना के बाद हिंदू संगठनों ने न केवल आरोपी आरक्षक को बर्खास्त करने की मांग की है, बल्कि पुलिस प्रशासन से एक विशेष आग्रह भी किया है। आवेदन में मांग की गई है कि जिले में पदस्थ ऐसे सभी पुलिसकर्मी जो सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं, उनके डिजिटल फुटप्रिंट्स और सोशल मीडिया हैंडल्स की सघन जांच की जाए, ताकि खाकी की आड़ में चल रहे ऐसे अन्य मामलों का पर्दाफाश हो सके।

Khandva News:फिलहाल, कोतवाली पुलिस उन युवतियों से संपर्क साधने और उनके बयान दर्ज करने की तैयारी कर रही है, जिनके फोटो और वीडियो साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि बयानों के बाद मामले में आगे की कानूनी धाराएं जोड़ी जाएंगी।

Share The News

Latest YouTube Videos

Chhattisgarh Drivers Federation: मांगें पूरी नहीं हुईं तो देशव्यापी अवकाश पर जाएंगे ड्राइवर..

Chhattisgarh Drivers Federation: मांगें पूरी नहीं हुईं तो देशव्यापी अवकाश पर जाएंगे ड्राइवर..

Mungeli: PWD विभाग में भ्रष्टाचार का खेल! ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

Mungeli: PWD विभाग में भ्रष्टाचार का खेल! ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

Re-NEET exam: Raipur में Exam Center के बाहर हंगामा, क्या बोले कैंडिडेट्स

Re-NEET exam: Raipur में Exam Center के बाहर हंगामा, क्या बोले कैंडिडेट्स

Ram Mandir Donation Case: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी, चंपत राय पर एक्शन लगभग तय! जानिए पूरी कहानी

Ram Mandir Donation Case: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी, चंपत राय पर एक्शन लगभग तय! जानिए पूरी कहानी

NEET Re Exam: नीट री-एग्जाम से पहले NTA की बड़ी चूक! छात्र को भारत की जगह UAE में मिला एग्जाम सेंटर

NEET Re Exam: नीट री-एग्जाम से पहले NTA की बड़ी चूक! छात्र को भारत की जगह UAE में मिला एग्जाम सेंटर

Indore Metro project : मेट्रो निर्माण में बड़ी लापरवाही, कार पर गिरा भारी छज्जा

Indore Metro project : मेट्रो निर्माण में बड़ी लापरवाही, कार पर गिरा भारी छज्जा

Latest YouTube Shorts

CG News: महासमुंद मे जेम क्वालिटी हिरों की खोज

CG News: महासमुंद मे जेम क्वालिटी हिरों की खोज

Weather News:Chhattisgarh में दंतेवाड़ा से मानसून की एंट्री,Raipur में झमाझम बारिश, अगले 5 दिन अलर्ट

Weather News:Chhattisgarh में दंतेवाड़ा से मानसून की एंट्री,Raipur में झमाझम बारिश, अगले 5 दिन अलर्ट

NEET 2026 : दो दिन बाद 21 जून होगी NEET 2026 परीक्षा, तैयारियों में जुटे लाखों छात्र

NEET 2026 : दो दिन बाद 21 जून होगी NEET 2026 परीक्षा, तैयारियों में जुटे लाखों छात्र

Breaking News : वैष्णो देवी पहुंचे अक्षय कुमार, मां भगवती के किए दर्शन

Breaking News : वैष्णो देवी पहुंचे अक्षय कुमार, मां भगवती के किए दर्शन

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories