Umaria News: लापता किसान का कुएं में मिला शव, पास में बरामद हुई बाइक; तीन दिन से चल रही तलाश का दर्दनाक अंत, पूरे इलाके में फैली सनसनी

Anuj Nirala

Umaria News: दीपक विश्वकर्मा\उमरिया। जिले के इंदवार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम असोढ़ में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के एक कुएं में एक व्यक्ति का शव और उसकी मोटरसाइकिल बरामद हुई। मृतक की पहचान ग्राम चिमटा निवासी 45 वर्षीय किसान कामता पटेल के रूप में की गई है, जो पिछले तीन दिनों से लापता थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकालकर जांच शुरू कर दी।

Umaria News: प्राप्त जानकारी के अनुसार, कामता पटेल 20 जून को ग्राम असोढ़ में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए अपने घर से निकले थे। परिजनों के अनुसार वे बारात में शामिल होने गए थे, लेकिन रात तक घर वापस नहीं लौटे। शुरुआत में परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां उनकी तलाश की, लेकिन जब उनका कोई पता नहीं चला तो अमरपुर चौकी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

READ MORE: Ujjain Latest Crime News: उज्जैन के नवेली गांव में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से जमकर हुई मारपीट; कई घायल, एक-दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप

Umaria News: परिवार और पुलिस द्वारा लगातार उनकी तलाश की जा रही थी। इसी बीच सोमवार सुबह ग्राम असोढ़ स्थित माटिहाई हार क्षेत्र के एक कुएं में ग्रामीणों ने एक मोटरसाइकिल और शव दिखाई देने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही इंदवार थाना प्रभारी एवं अमरपुर चौकी पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

Umaria News: पुलिस और ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद शव को कुएं से बाहर निकाला गया। प्रारंभिक जांच और परिजनों द्वारा पहचान किए जाने पर शव की शिनाख्त कामता पटेल के रूप में हुई। घटनास्थल पर मृतक की मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है, जिससे मामले को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

Umaria News: पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस दुर्घटना, आत्महत्या और अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

Umaria News: मृतक किसान था और अपने परिवार का मुख्य सहारा माना जाता था। उसके परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं। अचानक हुई इस घटना से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक की लहर व्याप्त है और लोग घटना को लेकर स्तब्ध हैं।

Umaria News: स्थानीय लोगों का कहना है कि कामता पटेल मिलनसार और मेहनती किसान थे। उनके इस तरह अचानक लापता होने और फिर कुएं में शव मिलने की घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। ग्रामीण भी मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं ताकि मौत के पीछे की वास्तविक परिस्थितियों का पता चल सके।

Umaria News: इंदवार थाना पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने सभी संभावित पहलुओं को जांच के दायरे में रखा है और मामले की हर बिंदु पर पड़ताल की जा रही है।

READ MORE: Katni Police Assault: कटनी में कानून के रखवालों पर हमला डायल-112 के आरक्षक से बीच सड़क मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल

Umaria News: फिलहाल पूरे क्षेत्र में इस घटना को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है और सभी की निगाहें पुलिस जांच एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हुई हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *