HomeChhattisgarhChhattisgarh Excise Department Transfer: छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल, कई...

Chhattisgarh Excise Department Transfer: छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल, कई अधिकारियों के तबादले

Date:

Related stories

Chhattisgarh Excise Department Transfer: रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने आबकारी विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं। वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत कई जिला आबकारी अधिकारियों, आबकारी उप निरीक्षकों और कर्मचारियों के पदस्थापन में बदलाव किया गया है।

Chhattisgarh Excise Department Transfer: जारी सूची के अनुसार रायपुर, कबीरधाम, बस्तर, बिलासपुर, कोरबा, महासमुंद, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई समेत कई जिलों के अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। कुछ अधिकारियों को जिला आबकारी अधिकारी कार्यालयों में नई जिम्मेदारी दी गई है, जबकि कुछ को छत्तीसगढ़ डिस्टिलरीज लिमिटेड और अन्य इकाइयों में पदस्थ किया गया है।

Chhattisgarh Excise Department Transfer: यह तबादला आदेश 22 जून 2026 को वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग द्वारा जारी किया गया। आदेश के अनुसार संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।सरकार के इस फैसले को आबकारी विभाग में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Chhattisgarh Excise Department Transfer: मुख्य तबादलों में:

-साकेत जैन को जिला रायगढ़ से जिला बालोद भेजा गया।
-विवेक राजोर को जिला बस्तर से खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में पदस्थ किया गया।
-दिनेश दुबे को बिलासपुर से महासमुंद स्थानांतरित किया गया।
-अभिनव कुमार रामचंदानी को कबीरधाम से छत्तीसगढ़ डिस्टिलरीज लिमिटेड, कुम्हारी (दुर्ग) भेजा गया।
-वीणा भंडारे को बेमेतरा से बालोद स्थानांतरित किया गया।
-गीता साहू को कबीरधाम से मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी भेजा गया।
-मुकेश कुमार पाण्डेय को कोरबा से कबीरधाम पदस्थ किया गया।

 

 

 

 

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here