IAS Shraddha Shukla: रायपुर। रायपुर की रहने वाली 2022 बैच की IAS अधिकारी श्रद्धा शुक्ला का कैडर बदलकर तेलंगाना से मध्यप्रदेश कर दिया गया है। यह बदलाव विवाह के बाद केंद्र सरकार की कॉमन कैडर नीति के तहत किया गया है।
IAS Shraddha Shukla: श्रद्धा शुक्ला कांग्रेस नेता और संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला की पुत्री हैं। कुछ समय पहले उनका विवाह मध्यप्रदेश कैडर के IAS अधिकारी ऐश्वर्या वर्मा से हुआ था।
IAS Shraddha Shukla: विवाह के बाद पति-पत्नी को एक ही राज्य में सेवा देने की सुविधा के लिए श्रद्धा शुक्ला ने मध्यप्रदेश कैडर का विकल्प चुना था। इसके बाद केंद्र सरकार ने उनका कैडर तेलंगाना से बदलकर मध्यप्रदेश कर दिया।
IAS Shraddha Shukla: इस फैसले को अखिल भारतीय सेवाओं की कॉमन कैडर नीति के तहत लिया गया है। इस नीति का उद्देश्य पति-पत्नी दोनों अधिकारियों को यथासंभव एक ही राज्य में पदस्थापित करना है, ताकि वे एक साथ सेवा दे सकें। श्रद्धा शुक्ला के मध्यप्रदेश कैडर में जाने की खबर प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बनी हुई है।









