CG News : विधवा महिलाओं से पेंशन के नाम पर 2-2 लाख की वसूली, शिक्षा विभाग के बाबुओं पर गंभीर आरोप….

राजिम। CG News : गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर में पेंशन की आस लगाए विधवा महिलाओं के साथ बड़ा छल सामने आया है। मृत शिक्षकों की पत्नियों ने ब्लॉक शिक्षा कार्यालय में पदस्थ दो बाबुओं पर पेंशन स्वीकृति के बदले 2-2 लाख रुपए की अवैध वसूली का आरोप लगाया है। पीड़ित महिलाओं ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक और जिला शिक्षा अधिकारी से की, जिसके बाद प्रशासन ने जांच टीम गठित कर बयान दर्ज किए हैं।

CG News : मृत शिक्षक गेसराम कंवर की विधवा पिछले 4 वर्षों से पेंशन के लिए विभाग का चक्कर काट रही है। पीड़िता का आरोप है कि बाबू खोरबाहरा राम ध्रुव ने प्रकरण बनाने के एवज में चेक के जरिए 2 लाख 80 हजार रुपए निकाल लिए। वहीं, चेनसिंह दीवान की विधवा ने बताया कि बाबू मजहर खान ने सीधे 2 लाख रुपए नकद मांगे, जो उसने मजबूरी में दे दिए।

मामला सामने आने के बाद जांच तो शुरू हो गई है, लेकिन यह घटना विभागीय भ्रष्टाचार और कमजोर वर्गों के शोषण का गंभीर उदाहरण है। पीड़ित महिलाओं को न्याय मिलेगा या मामला कागजों में दब जाएगा, यह देखना बाकी है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories