Breaking news : 4 अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स समेत एअर इंडिया की 8 उड़ानें रद्द…..

Parivesh
Breaking news : 4 अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स समेत एअर इंडिया की 8 उड़ानें रद्द.....

नई दिल्ली। Breaking News : अहमदाबाद विमान हादसे के बाद एअर इंडिया का उड़ान संचालन प्रभावित हो गया है। एयरलाइन ने रखरखाव और ऑपरेशनल कारणों का हवाला देते हुए 8 उड़ानें रद्द कर दी हैं, जिनमें 4 अंतरराष्ट्रीय और 4 घरेलू फ्लाइट्स शामिल हैं।

Breaking news :  एअर इंडिया ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उन्हें फुल रिफंड या बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के रीशेड्यूलिंग की पेशकश की है।

सूत्रों के अनुसार, एअर इंडिया की कई उड़ानों को डायवर्ट भी किया गया है, जिससे कई रूट्स पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एयरलाइन प्रबंधन का कहना है कि यह निर्णय यात्रियों की सुरक्षा और विमान सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है।

Breaking news

गौरतलब है कि हाल ही में अहमदाबाद एयरपोर्ट पर एक ड्रीमलाइनर विमान की लैंडिंग के दौरान हादसा हुआ था, जिसके बाद से एयर इंडिया ने अपने पूरे फ्लीट की सेफ्टी ऑडिट और टेक्निकल चेकिंग की प्रक्रिया तेज कर दी है।

यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले अपनी उड़ान की स्थिति एयरलाइन की आधिकारिक वेबसाइट या कस्टमर केयर से चेक करें।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *