Jagdalpur News: जगदलपुर में जमीन विवाद को लेकर बवाल, जमीन मालिक और आरआई को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

0
51
Jagdalpur News
Jagdalpur News

Jagdalpur News: जगदलपुर: जगदलपुर जिले के करपावंड गांव में शुक्रवार को जमीन की नापजोख और कब्जा दिलाने पहुंची राजस्व विभाग की टीम को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि भीड़ ने जमीन मालिक शेराराम चौधरी, जमीन बेचने वाले मदन निषाद और बीच-बचाव करने पहुंचे आरआई देवेंद्र श्रीवास के साथ मारपीट कर दी। तहसीलदार के साथ भी धक्कामुक्की हुई।

Jagdalpur News: जानकारी के अनुसार, शेराराम चौधरी ने मदन निषाद से करीब 10 एकड़ 10 डिसमिल जमीन खरीदी थी। जमीन पर कब्जे को लेकर मामला कोर्ट में था। कोर्ट का फैसला शेराराम के पक्ष में आने के बाद राजस्व विभाग की टीम सीमांकन और कब्जा दिलाने मौके पर पहुंची थी।

Jagdalpur News: राजस्व अधिकारियों का कहना है कि पूरी कार्रवाई कोर्ट के आदेश और सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार की जा रही थी। वहीं ग्रामीणों और सरपंच का आरोप है कि जिस नक्शे के आधार पर नापजोख की जा रही थी, वह जमीन की वास्तविक स्थिति से मेल नहीं खाता।

Jagdalpur News: विवाद बढ़ने के बाद मौके पर हंगामा हो गया और मारपीट की घटना सामने आई। फिलहाल गांव में पुलिस बल तैनात है और प्रशासन घटना में शामिल लोगों की पहचान कर एफआईआर दर्ज करने की तैयारी कर रहा है।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here