Monday, February 16, 2026
21.1 C
Raipur

CG Viral Video : बीच सड़क पर अर्धनग्न बुजुर्ग का हंगामा, ट्रैफिक जाम, लोग देखते रह गए तमाशा…

बलरामपुर। CG Viral Video : वाड्रफनगर क्षेत्र के करमडीहा गांव में मंगलवार को एक अजीबो-गरीब नज़ारा देखने को मिला, जब एक बुजुर्ग व्यक्ति शराब के नशे में तेज बारिश के बीच सड़क पर जमकर हंगामा करने लगा। झाड़-फूंक करने वाले छोटेलाल कन्नौजिया नामक यह व्यक्ति अर्धनग्न अवस्था में कभी किसी वाहन के आगे लेट रहा था तो कभी नाटक करता दिखा, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

CG Viral Video : प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बुजुर्ग की हरकतें देखकर स्थानीय व्यापारियों ने पुलिस को सूचना दी। बारिश के कारण रास्ते में पहले से ही फिसलन थी, ऐसे में उसके सड़क पर लेटने से बड़ा हादसा हो सकता था। गनीमत रही कि ट्रैफिक धीमा था, जिससे कोई अनहोनी नहीं हुई।

CG Viral Video

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद बुजुर्ग को शांत कराया और परिजनों के सुपुर्द किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे मामलों में समय रहते कार्रवाई जरूरी है, क्योंकि नशे की हालत में कोई भी अनजाने में गंभीर हादसे को न्योता दे सकता है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds