Dhamtari ACB Raid: ACB की बड़ी कार्रवाई: सिंचाई विभाग का कर्मचारी 1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

0
161
Dhamtari ACB Raid
Dhamtari ACB Raid

Dhamtari ACB Raid: धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सिंचाई विभाग के एक कर्मचारी को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. एसीबी की इस अचानक हुई कार्रवाई से पूरे सिंचाई विभाग में हड़कंप मच गया है.

Dhamtari ACB Raid: पेंशन के बदले मांगी थी घूस:

Dhamtari ACB Raid: जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार कर्मचारी की पहचान लकेश्वर साहू के रूप में हुई है. आरोप है कि लकेश्वर साहू ने सेवानिवृत्त (रिटायर्ड) कर्मचारियों के पेंशन से जुड़े मामलों को आगे बढ़ाने और उनका रुका हुआ भुगतान दिलाने के एवज में एक लाख रुपये की मोटी रिश्वत मांगी थी. पीड़ित इसकी शिकायत एसीबी से कर दी थी.

Dhamtari ACB Raid: निजी घर पर दी दबिश:

Dhamtari ACB Raid: बताया जा रहा है कि रिश्वत के पैसों का लेनदेन कर्मचारी लकेश्वर साहू के निजी घर पर चल रहा था. जैसे ही उसने शिकायतकर्ता से एक लाख रुपये कैश लिए, पहले से तैयार बैठी एसीबी की टीम ने मौके पर छापा मारकर उसे रंगे हाथ दबोच लिया.

Dhamtari ACB Raid: जांच में जुटी एसीबी की टीम

Dhamtari ACB Raid: गिरफ्तारी के बाद टीम आरोपी को धमतरी के पीडब्ल्यूडी (PWD) रेस्ट हाउस लेकर आई, जहां उससे लगातार पूछताछ की जा रही है. एसीबी ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है. अधिकारी अब विभाग के अन्य दस्तावेजों और साक्ष्यों को खंगाल रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस रिश्वतखोरी के खेल में विभाग के कुछ अन्य बड़े अधिकारी भी शामिल हैं या नहीं.

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here