Tuesday, August 18, 2026
Home Chhattisgarh A gift of a medical college : जशपुर को 359 करोड़ के...

A gift of a medical college : जशपुर को 359 करोड़ के मेडिकल कॉलेज की सौगात, सुदूर अंचलों तक पहुँचा आधुनिक उपचार

A gift of a medical college : जशपुरनगर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बीते दो वर्षों के भीतर जशपुर जिला स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नए और आधुनिक युग में प्रवेश कर चुका है। कभी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरसने वाला यह वनांचल जिला आज प्रदेश के उन अग्रणी जिलों में शुमार है, जहाँ डायलिसिस जैसी जटिल चिकित्सा से लेकर उच्च स्तरीय आपातकालीन सेवाएं ग्रामीणों के लिए सुलभ हो गई हैं। दो साल के छोटे से कार्यकाल में हुए इन ऐतिहासिक परिवर्तनों ने जशपुर के स्वास्थ्य ढांचे को पूरी तरह बदल दिया है।

A gift of a medical college : जिले के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि 359 करोड़ रुपये की लागत से मेडिकल कॉलेज की सैद्धांतिक स्वीकृति मिलना है। यह परियोजना न केवल जिले में डॉक्टरों की कमी को दूर करेगी, बल्कि भविष्य के लिए एक मजबूत चिकित्सा नींव रखेगी। इसके साथ ही जिला मुख्यालय में 220 बिस्तरों वाले अत्याधुनिक अस्पताल के लिए 32 करोड़ रुपये और अखिल भारतीय कल्याण आश्रम परिसर में 35 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा चिकित्सालय जशपुर को एक प्रमुख हेल्थ हब के रूप में स्थापित कर रहा है।

A gift of a medical college : मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच का ही परिणाम है कि जिले में नर्सिंग और फिजियोथेरेपी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए करोड़ों रुपये की स्वीकृति दी गई है। फरसाबहार (नागलोग क्षेत्र) में स्थापित होने वाला सत्य साईं मातृत्व शिशु चिकित्सालय न केवल जशपुर बल्कि पड़ोसी राज्यों के लिए भी वरदान साबित होगा। मातृ-शिशु स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए कुनकुरी में 50 बिस्तरों वाले अस्पताल का निर्माण कार्य भी तेज गति से जारी है।

A gift of a medical college : ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य नेटवर्क को मजबूत करने के लिए प्रशासन ने 5 नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पेटामारा, गांझियाडीह, करडेगा, सीरिमकेला, केराडीह) और कोतबा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मंजूरी दी है। आपातकालीन सेवाओं के तहत अब जिले में कुल 24 संजीवनी 108 एंबुलेंस और 18 महतारी एक्सप्रेस संचालित हैं, जो दूरस्थ पहाड़ों और जंगलों से मरीजों को समय पर अस्पताल पहुँचा रही हैं। प्रत्येक विकासखंड में शव वाहन की उपलब्धता ने ग्रामीण परिवारों को संवेदनशील समय में बड़ी राहत दी है।

A gift of a medical college : जशपुर में यह परिवर्तन केवल ईंट-पत्थर की इमारतों का नहीं, बल्कि आम जनता के मन में सरकारी स्वास्थ्य तंत्र के प्रति बढ़ते विश्वास का प्रतीक है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर अब एक सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की ओर मजबूती से कदम बढ़ा रहा है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here