Wednesday, September 23, 2026
Home Chhattisgarh Balrampur gang-rape: बलरामपुर शर्मसार: भाई को बंधक बनाकर 19 साल की युवती...

Balrampur gang-rape: बलरामपुर शर्मसार: भाई को बंधक बनाकर 19 साल की युवती से जंगल में गैंगरेप, 3 आरोपी गिरफ्तार

Balrampur gang-rape
Balrampur gang-rape

Balrampur gang-rape: बलरामपुर: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक 19 साल की लड़की के साथ गैंगरेप का बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। रविवार की दोपहर जब लड़की अपने फुफेरे भाई के साथ पैदल जा रही थी, तभी बाइक सवार युवकों ने उसे रास्ते से अगवा कर लिया और पास के जंगल में ले जाकर इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने लड़की के भाई को बंधक बना लिया और उसके सामने ही हैवानियत की। इतना ही नहीं, उन्होंने फोन करके अपने एक और साथी को भी मौके पर बुला लिया, जिसने लड़की के साथ गलत काम किया।

Balrampur gang-rape: यह पूरी घटना वाड्रफनगर चौकी क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, बसंतपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली यह युवती अपने भाई के साथ कोटराही जंगल के रास्ते पैदल अपने एक रिश्तेदार के घर जा रही थी। इसी बीच जंगल में बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें रोक लिया और डराते-धमकाते हुए खींचकर अंदर जंगल में ले गए। वहाँ आरोपियों ने पहले भाई के हाथ-पैर बांध दिए और फिर उसके सामने ही युवती से रेप किया। इसके बाद उन्होंने अपने तीसरे साथी को बुलाया और उसने भी लड़की के साथ दुष्कर्म किया।

Balrampur gang-rape: वारदात के बाद तीनों आरोपी पीड़ित भाई-बहन को वहीं छोड़कर फरार हो गए। दोनों किसी तरह वाड्रफनगर पहुँचे और पुलिस को घटना की आपबीती सुनाई। मामला सामने आते ही पुलिस तुरंत हरकत में आई और घेराबंदी करके वारदात में शामिल तीनों आरोपी युवकों को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए तीनों आरोपी कोटराही गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here