MP Weather Alert: प्री-मानसून एक्टिविटी तेज, कई जिलों में बारिश की चेतावनी; तीन जिलों में तेज आंधी का ऑरेंज अलर्ट

Anuj Nirala

MP Weather Alert: भोपाल। मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी हुई हैं। मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश और तेज आंधी की संभावना जताई है। राजधानी भोपाल सहित ग्वालियर संभाग के कुछ हिस्सों में अगले दो दिनों तक मौसम बदला रह सकता है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी आशंका व्यक्त की गई है।

तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

MP Weather Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सीहोर, राजगढ़ और आगर-मालवा जिलों के लिए तेज आंधी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

READ MORE: Bhopal land dispute: भोपाल में महिला पुलिसकर्मी पर गंभीर आरोप, किसान की जमीन पर कब्जे की कोशिश और फेंसिंग काटने का मामला, डीजीपी से शिकायत के बाद जांच की मांग तेज

इन जिलों में बारिश के आसार

MP Weather Alert: मौसम विभाग के अनुसार, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, विदिशा, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम, शिवपुरी, श्योपुर, भिंड, मुरैना, दतिया, अशोकनगर, अनूपपुर, गुना, बैतूल, रायसेन, खंडवा, हरदा, बुरहानपुर, शाजापुर, देवास, रतलाम, मंदसौर, नीमच, पांढुर्णा, डिंडोरी, बालाघाट, सिवनी और मंडला जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

MP Weather Alert: मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्री-मानसून सिस्टम के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।

इन जिलों में मौसम रहेगा शुष्क

MP Weather Alert: वहीं, जबलपुर, खरगोन, नरसिंहपुर, सिंगरौली, सीधी, सागर, सतना, शहडोल, बड़वानी, अलीराजपुर, उमरिया, रीवा, मैहर, मऊगंज, टीकमगढ़, दमोह, छतरपुर, कटनी, निवाड़ी, पन्ना, झाबुआ और धार जिलों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है। इन क्षेत्रों में फिलहाल बारिश के कोई विशेष संकेत नहीं हैं और दिनभर धूप खिली रह सकती है।

READ MORE: Ratlam Robbery Gang Arrested: रतलाम सर्राफा बाजार में बड़ी डकैती की साजिश नाकाम, अंतरराज्यीय पारदी गैंग के 6 शातिर बदमाश घातक हथियारों के साथ गिरफ्तार, एक आरोपी फरार

मौसम विभाग की सलाह

MP Weather Alert: मौसम विभाग ने तेज आंधी और बिजली गिरने की आशंका वाले क्षेत्रों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विशेष रूप से किसानों, खुले स्थानों पर काम करने वाले लोगों और वाहन चालकों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।प्रदेश में मानसून के प्रवेश से पहले इस तरह की प्री-मानसून गतिविधियां आने वाले दिनों में और तेज हो सकती हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *