Barwani Stray Dog Attack: बड़वानी। मध्य प्रदेश के बड़वानी शहर में आवारा कुत्तों के आतंक ने एक महिला की जान ले ली। राजघाट रोड स्थित ईंट भट्टों के पास शुक्रवार शाम हुई इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। लकड़ी बीनने गई 35 वर्षीय महिला पर आवारा कुत्तों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया। कुत्तों ने महिला को इतनी बुरी तरह नोचा कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है, वहीं नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
Barwani Stray Dog Attack: मृतका की पहचान लीला बाई बकावले (35 वर्ष), पति दिलीप बकावले, निवासी पाटी नाका टीन शेड, बड़वानी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि लीला बाई रोज की तरह शुक्रवार शाम करीब 5 बजे राजघाट रोड स्थित ईंट भट्टों के आसपास लकड़ी बीनने गई थीं। इसी दौरान वहां घूम रहे 5 से 6 आवारा कुत्तों के झुंड ने उन पर अचानक हमला कर दिया।
READ MORE: MP News: किसानों को बड़ी राहत! खरीफ फसलों के लिए अब शनिवार-रविवार को भी मिलेगी खाद
Barwani Stray Dog Attack: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुत्तों ने महिला को जमीन पर गिरा दिया और उसके हाथ, पैर, पेट तथा गले सहित शरीर के कई हिस्सों को बुरी तरह नोच डाला। महिला मदद के लिए चीखती रही, लेकिन सुनसान इलाके में तत्काल सहायता नहीं मिल सकी।
Barwani Stray Dog Attack: ईंट भट्टे पर काम करने वाले गोलू गोले ने बताया कि उन्होंने कुत्तों के भौंकने और महिला की चीखने की आवाज सुनी। जब वे मौके पर पहुंचे तो देखा कि कुत्तों का झुंड महिला पर हमला कर रहा था। उन्होंने पत्थर मारकर कुत्तों को भगाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। महिला गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी और उसके शरीर पर गहरे जख्म थे।
Barwani Stray Dog Attack: घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
Barwani Stray Dog Attack: इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि शहर में लंबे समय से आवारा कुत्तों का आतंक बना हुआ है। कई बार नगर पालिका को शिकायतें भी की गईं, लेकिन समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। लोगों का आरोप है कि यदि समय रहते आवारा कुत्तों पर नियंत्रण की कार्रवाई की गई होती, तो एक निर्दोष महिला की जान बचाई जा सकती थी।
Barwani Stray Dog Attack: यह दर्दनाक घटना एक बार फिर शहरी क्षेत्रों में बढ़ती आवारा पशुओं की समस्या और प्रशासनिक लापरवाही की ओर ध्यान आकर्षित करती है। अब लोगों की मांग है कि नगर पालिका तत्काल अभियान चलाकर आवारा कुत्तों की समस्या का स्थायी समाधान करे, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।









