Sunday, September 13, 2026
Home Chhattisgarh Chhattisgarh Teacher Attendance: 16 जून से शिक्षकों की ऑनलाइन अटेंडेंस अनिवार्य, अब...

Chhattisgarh Teacher Attendance: 16 जून से शिक्षकों की ऑनलाइन अटेंडेंस अनिवार्य, अब ऑफलाइन छुट्टी आवेदन बंद, पढ़िए सख्त निर्देश

CG News

Chhattisgarh Teacher Attendance: रायपुर। स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षकों, अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति तथा अवकाश व्यवस्था को लेकर नए निर्देश जारी किए हैं। विभाग के अनुसार 16 जून 2026 से ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करना सभी के लिए अनिवार्य होगा। निर्धारित प्रणाली में उपस्थिति दर्ज नहीं करने पर कर्मचारी की उपस्थिति शून्य मानी जाएगी और जून माह का वेतन रोका जा सकता है।

Chhattisgarh Teacher Attendance: जारी आदेश के मुताबिक प्रदेश के सभी स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों और कर्मचारियों को विद्या समीक्षा केंद्र (VSK) ऐप के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज करनी होगी। यदि किसी शिक्षक या कर्मचारी की उपस्थिति ऐप में दर्ज नहीं होती है, तो उसे अनुपस्थित माना जाएगा।

Chhattisgarh Teacher Attendance: वहीं, विभागीय कार्यालयों में पदस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए आधार इनेबल्ड बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम (AEBAS) के माध्यम से उपस्थिति दर्ज करना अनिवार्य किया गया है। विभागीय समीक्षा में पाया गया कि कई कर्मचारी अब तक इस व्यवस्था का पालन नहीं कर रहे हैं। इसे देखते हुए सभी को नियमित रूप से ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।

Chhattisgarh Teacher Attendance: शिक्षा विभाग ने अवकाश प्रक्रिया को भी पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है। अब सभी अधिकारी, कर्मचारी और शिक्षक केवल HRMIS पोर्टल के माध्यम से ही अवकाश के लिए आवेदन कर सकेंगे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि ऑफलाइन अवकाश आवेदन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे और केवल ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे।

Chhattisgarh Teacher Attendance: आदेश में यह भी कहा गया है कि यदि कोई अधिकारी ऑफलाइन अवकाश आवेदन स्वीकार या स्वीकृत करता है, तो इसे निर्देशों की अवहेलना माना जाएगा और संबंधित अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Chhattisgarh Teacher Attendance: विभाग का कहना है कि ऑनलाइन उपस्थिति और अवकाश प्रबंधन प्रणाली से पारदर्शिता बढ़ेगी, जवाबदेही सुनिश्चित होगी और कर्मचारियों के सेवा रिकॉर्ड का बेहतर डिजिटल प्रबंधन किया जा सकेगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here