Mungeli News:डायल-112 की जांच करने खुद शिकायतकर्ता बने SSP, आधी रात किया कॉल, मौके पर पहुंची पुलिस तो उड़ गए होश

Sanjay Sahu
Mungeli News

Mungeli News:मुंगेली। जिले में डायल-112 सेवा की कार्यक्षमता और पुलिस की तत्परता जांचने के लिए एसएसपी भोजराम पटेल ने अनोखा तरीका अपनाया। उन्होंने खुद शिकायतकर्ता बनकर आधी रात डायल-112 पर फोन किया और सड़क दुर्घटना की सूचना देकर पुलिस के रिस्पांस टाइम की जांच की।

Mungeli News:जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात करीब 11:38 बजे एसएसपी भोजराम पटेल ग्राम कोदवाबानी पहुंचे। यहां से उन्होंने डायल-112 पर कॉल कर सड़क दुर्घटना और मौके पर भीड़ जमा होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही कंट्रोल रूम सक्रिय हुआ और महज तीन मिनट के भीतर पुलिस की ओर से रिस्पांस कॉल आया। टीम ने बताया कि वह 15 से 20 मिनट में मौके पर पहुंच जाएगी।

Mungeli News:इसके बाद डायल-112 की टीम करीब 22 मिनट में घटनास्थल पहुंच गई। मौके पर पहुंचकर पुलिसकर्मी उस समय हैरान रह गए, जब उन्हें पता चला कि सूचना देने वाले व्यक्ति स्वयं जिले के एसएसपी भोजराम पटेल हैं।

Mungeli News:निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने डायल-112 वाहन में बैठकर पूरी कार्यप्रणाली का जायजा लिया और कर्मचारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
रात करीब 1:10 बजे बस स्टैंड मुंगेली में एक अन्य सड़क दुर्घटना की सूचना मिलने पर एसएसपी स्वयं डायल-112 टीम के साथ मौके पर पहुंचे और व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान 108 एम्बुलेंस सेवा के रिस्पांस और कार्यप्रणाली की भी जांच की गई।

Mungeli News:निरीक्षण के दौरान डायल-112 वाहन चालक निर्धारित वर्दी में नहीं मिला, जिस पर एसएसपी ने नाराजगी जताई और ड्यूटी के दौरान अनिवार्य रूप से यूनिफॉर्म पहनने के निर्देश दिए।

एसएसपी भोजराम पटेल ने कहा कि डायल-112 आम लोगों की सुरक्षा और सहायता के लिए महत्वपूर्ण सेवा है। इसलिए सड़क दुर्घटना, महिला सुरक्षा, आपातकालीन घटनाओं और अपराध संबंधी सूचनाओं पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए। साथ ही नागरिकों के साथ संवेदनशील और जिम्मेदार व्यवहार करने के निर्देश भी दिए गए। पुलिस विभाग का कहना है कि डायल-112 सेवा को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए इस तरह के औचक निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *