PNB Gold Loan Fraud: PNB में 43 लाख रुपये का गोल्ड लोन घोटाला, वैल्यूवर ने नकली जेवर गिरवी रखकर कराया फर्जी लोन

Anuj Nirala

PNB Gold Loan Fraud: जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर से पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में करोड़ों के बैंकिंग सिस्टम पर सवाल खड़े करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सदर बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा में करीब 43 लाख रुपये का गोल्ड लोन घोटाला उजागर हुआ है। आरोप है कि बैंक के अधिकृत वैल्यूवर ने ही नकली ग्राहकों के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर नकली सोने के जेवर असली बताकर लाखों रुपये का लोन स्वीकृत करवा लिया।

PNB Gold Loan Fraud: मामले का खुलासा तब हुआ, जब गोल्ड लोन लेने वाले खाताधारकों ने निर्धारित समय तक बैंक में किस्तें जमा नहीं कीं। बैंक प्रबंधन को संदेह होने पर गिरवी रखे गए जेवरों की दोबारा जांच कराई गई, जिसमें सामने आया कि जिन जेवरों के आधार पर लोन स्वीकृत किया गया था, वे पूरी तरह नकली थे।

READ MORE: Mohan Yadav on Rajya Sabha Issue: गुफा मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद दिल्ली रवाना हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पर बोला बड़ा हमला

बैंक का वैल्यूवर निकला घोटाले का मास्टरमाइंड

PNB Gold Loan Fraud: पुलिस जांच में सामने आया है कि इस पूरे फर्जीवाड़े का मुख्य आरोपी बैंक का अधिकृत वैल्यूवर और अभिनव ज्वेलर्स का संचालक राजीव सोनी है। आरोप है कि उसने बैंक की प्रक्रिया और अपने पद का दुरुपयोग करते हुए 13 फर्जी ग्राहकों के नाम पर गोल्ड लोन की फाइलें तैयार कराईं।

इतना ही नहीं, जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने अपनी पत्नी के नकली जेवरों को भी असली सोना बताकर बैंक में गिरवी रखवाया और उनके नाम पर भी लाखों रुपये का लोन हासिल कर लिया।

दूसरे वैल्यूवर की भूमिका भी संदिग्ध

PNB Gold Loan Fraud: बैंकिंग नियमों के तहत जेवरों की शुद्धता की पुष्टि के लिए दूसरे वैल्यूवर की भी जांच आवश्यक होती है। इस मामले में आशुतोष सराफ नामक दूसरे वैल्यूवर ने भी जेवरों का परीक्षण किया था।

PNB Gold Loan Fraud: आरोप है कि दोनों वैल्यूवरों ने आपसी मिलीभगत से नकली सोने को असली प्रमाणित कर दिया, जिसके चलते बैंक अधिकारियों ने बिना किसी संदेह के लोन की राशि जारी कर दी।

किस्तें नहीं चुकाने पर खुली पोल

PNB Gold Loan Fraud: कई महीनों तक संबंधित खातों से बैंक को कोई भुगतान प्राप्त नहीं हुआ। बैंक द्वारा नोटिस जारी किए जाने के बावजूद जब कोई जवाब नहीं मिला, तब बैंक प्रबंधन ने गिरवी रखे गए जेवरों की पुनः जांच कराने का निर्णय लिया।

PNB Gold Loan Fraud: नई जांच रिपोर्ट में सभी जेवर नकली पाए गए, जिसके बाद बैंक अधिकारियों के भी होश उड़ गए और तत्काल पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

15 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

PNB Gold Loan Fraud: पंजाब नेशनल बैंक की शिकायत पर कैंट थाना पुलिस ने इस पूरे मामले में दो वैल्यूवर सहित कुल 15 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र का मामला दर्ज कर लिया है।

PNB Gold Loan Fraud: पुलिस बैंक रिकॉर्ड में दर्ज पतों के आधार पर उन 13 कथित ग्राहकों की तलाश कर रही है, जिनके नाम पर गोल्ड लोन लिया गया था। प्रारंभिक जांच में कई पते फर्जी पाए गए हैं।

READ MORE: Indore में महिला एवं बाल विकास विभाग के डिप्टी डायरेक्टर पर लोकायुक्त का छापा, 241% अधिक संपत्ति का मामला

जल्द हो सकती है आरोपियों की गिरफ्तारी

PNB Gold Loan Fraud: पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित की गई है। तकनीकी साक्ष्यों और बैंक दस्तावेजों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जांच एजेंसियों का मानना है कि यह एक संगठित गिरोह का काम हो सकता है और आने वाले दिनों में इस घोटाले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी सामने आ सकती है।

PNB Gold Loan Fraud: यह मामला न केवल बैंकिंग व्यवस्था में सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े करता है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि आंतरिक स्तर पर निगरानी व्यवस्था मजबूत नहीं होने पर किस तरह बड़े पैमाने पर वित्तीय धोखाधड़ी को अंजाम दिया जा सकता है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *