Tuesday, June 9, 2026
39.8 C
Raipur

Betul SNCU Power Outage: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के गृह जिले बैतूल में स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल 3 घंटे अंधेरे में डूबा SNCU वार्ड, नवजातों की जान पर बनी आफत

Betul SNCU Power Outage: बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिला अस्पताल से स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के गृह जिले में स्थित जिला चिकित्सालय का स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (SNCU) वार्ड तीन घंटे से अधिक समय तक बिजली गुल रहने के कारण अंधेरे में डूबा रहा। इस दौरान वार्ड में भर्ती नवजात शिशुओं और प्रसूताओं की जान जोखिम में पड़ गई। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि अस्पताल के जनरेटर में डीजल तक उपलब्ध नहीं था, जिसके कारण आपातकालीन व्यवस्था भी पूरी तरह फेल हो गई।

Betul SNCU Power Outage: जानकारी के अनुसार, देर रात अचानक एसएनसीयू वार्ड की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। काफी देर तक बिजली बहाल नहीं होने पर वार्ड में भर्ती नवजातों के परिजन घबरा गए और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जताने लगे। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि प्रसूताओं और नवजात बच्चों को वार्ड से बाहर निकालना पड़ा। परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा करते हुए जिम्मेदार अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की।

READ MORE: MP Rajya Sabha Election Dispute: राज्यसभा चुनाव में बढ़ी सियासी तल्खी मीनाक्षी नटराजन के नामांकन पर बीजेपी की आपत्ति, निर्वाचन कार्यालय में आमने-सामने आए दोनों दल

Betul SNCU Power Outage: मामले की जानकारी जिला कलेक्टर तक पहुंची, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया। कलेक्टर के निर्देश पर अस्पताल के जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंचे। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन (सीएस) ने भी तत्काल अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। जांच के दौरान सामने आया कि बिजली आपूर्ति बाधित होने के बाद बैकअप के लिए मौजूद जनरेटर चालू नहीं हो सका, क्योंकि उसमें डीजल ही नहीं था।

Betul SNCU Power Outage: स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल के आरएमओ (रेजिडेंट मेडिकल ऑफिसर) को स्वयं एंबुलेंस के जरिए डीजल लाने के लिए भेजा गया। इसके बाद परिजनों की मदद से जनरेटर में डीजल डाला गया और बिजली आपूर्ति बहाल की गई। करीब तीन घंटे बाद वार्ड में सामान्य स्थिति लौट सकी।

Betul SNCU Power Outage: घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन ने मेंटेनेंस से जुड़े जिम्मेदार कर्मचारियों को नोटिस जारी किया है। वहीं, सिविल सर्जन ने भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही रोकने के लिए अस्पताल में अलग से निगरानी टीम गठित करने की बात कही है, जो बिजली, ऑक्सीजन और अन्य आवश्यक सेवाओं की नियमित मॉनिटरिंग करेगी।

Betul SNCU Power Outage: गौरतलब है कि बैतूल जिला अस्पताल पहले भी कई बार अव्यवस्थाओं को लेकर सुर्खियों में रह चुका है। कभी प्रसूताओं से अवैध वसूली तो कभी मरीजों से पैसों की मांग के आरोप सामने आते रहे हैं। अब नवजातों की जिंदगी से जुड़े इस गंभीर मामले ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है।

Betul SNCU Power Outage: स्थानीय लोगों और मरीजों के परिजनों का कहना है कि यदि समय रहते बिजली व्यवस्था बहाल नहीं होती, तो बड़ा हादसा हो सकता था। उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई और अस्पताल की व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार की मांग की है।

READ MORE: MP Resort Politics: एमपी की सियासत में ‘रिजॉर्ट पॉलिटिक्स’ की एंट्री राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस विधायकों की बाड़ेबंदी, बेंगलुरु रवाना होंगे विधायक

Betul SNCU Power Outage: यह घटना एक बार फिर यह सवाल खड़ा करती है कि आखिर सरकारी अस्पतालों में बुनियादी सुविधाओं की निगरानी को लेकर इतनी बड़ी लापरवाही क्यों बरती जा रही है। नवजातों की सुरक्षा से जुड़े संवेदनशील वार्ड में जनरेटर के लिए डीजल तक उपलब्ध न होना स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में केवल नोटिस जारी कर खानापूर्ति करता है या फिर जिम्मेदारों के खिलाफ ठोस कार्रवाई भी की जाती है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Nandanvan Bird Sanctuary Case: नंदनवन में भ्रष्टाचार का 'पक्षी विहार'! SDO आरपी दुबे पर गिरेगी गाज!

Nandanvan Bird Sanctuary Case: नंदनवन में भ्रष्टाचार का 'पक्षी विहार'! SDO आरपी दुबे पर गिरेगी गाज!

Raipur New Gen Hospital: रायपुर में खुला New Gen Hospital, महिलाओं और मरीजों को मिलेगा समग्र उपचार

Raipur New Gen Hospital: रायपुर में खुला New Gen Hospital, महिलाओं और मरीजों को मिलेगा समग्र उपचार

Bacheli News: 10 परिवारों पर बेदखली की तलवार, जान बचाने के नाम पर घर छोड़ने का आदेश

Bacheli News: 10 परिवारों पर बेदखली की तलवार, जान बचाने के नाम पर घर छोड़ने का आदेश

Chhattisgarh Corruption:55 लाख एकड़ जमीन घोटाला,मंत्री से पटवारी तक भ्रष्टाचार में डूबे हैं अधिकारी

Chhattisgarh Corruption:55 लाख एकड़ जमीन घोटाला,मंत्री से पटवारी तक भ्रष्टाचार में डूबे हैं अधिकारी

Vedanta plant accident: वेदांता ब्लास्ट ने छीन लिया पिता का साया, देखिए दर्दनाक कहानी...

Vedanta plant accident: वेदांता ब्लास्ट ने छीन लिया पिता का साया, देखिए दर्दनाक कहानी...

Congress Protest:  महंगाई-बिजली-पानी को लेकर कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला

Congress Protest: महंगाई-बिजली-पानी को लेकर कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला

Latest YouTube Shorts

जंगल सफारी में करोड़ों के नए झूलों पर चला बुलडोजर, सरकारी धन की बर्बादी पर घिरे अधिकारी

जंगल सफारी में करोड़ों के नए झूलों पर चला बुलडोजर, सरकारी धन की बर्बादी पर घिरे अधिकारी

MP News: जिम में वर्कआउट नहीं, चली रॉड और धारदार हथियार!

MP News: जिम में वर्कआउट नहीं, चली रॉड और धारदार हथियार!

Devendra Yadav कुर्ते को लेकर नया विवाद, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

Devendra Yadav कुर्ते को लेकर नया विवाद, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

खान सर पर केस दर्ज! फायरिंग मामले में नया खुलासा

खान सर पर केस दर्ज! फायरिंग मामले में नया खुलासा

बागेश्वर सरकार का बड़ा बयान, हिंदू समाज को किया एकजुट रहने का आह्वान

बागेश्वर सरकार का बड़ा बयान, हिंदू समाज को किया एकजुट रहने का आह्वान

Weather News: Chhattisgarh में बदलेगा मौसम, 60 KMH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Weather News: Chhattisgarh में बदलेगा मौसम, 60 KMH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Abhanpur News : रायपुर-अभनपुर मार्ग स्थित मोहन ढाबा में लगी आग, मची अफरा-तफरी

Abhanpur News : अभनपुर। अभनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रायपुर-अभनपुर...

Dantewada News: फूलपाड़ में AM/NS इंडिया का स्वास्थ्य शिविर, 64 ग्रामीणों की हुई जांच

Dantewada News: दंतेवाड़ा: ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की...

Related Articles

Popular Categories