MP Congress Politics: कांग्रेस को भोपाल में बड़ा झटका हुजूर सीट से प्रत्याशी रहे नरेश ज्ञानचंदानी ने 37 साल पुराना साथ छोड़ा, जीतू पटवारी को भेजा इस्तीफा

MP Congress Politics: भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस को राजधानी भोपाल में बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। हुजूर विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी रह चुके वरिष्ठ नेता नरेश ज्ञानचंदानी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को भेजते हुए करीब 37 वर्षों पुराने कांग्रेस से संबंध समाप्त करने का फैसला किया है।

MP Congress Politics: नरेश ज्ञानचंदानी लंबे समय से कांग्रेस संगठन में सक्रिय रहे हैं और भोपाल की राजनीति में उनकी पहचान एक समर्पित कार्यकर्ता और वरिष्ठ नेता के रूप में रही है। उनके इस्तीफे को कांग्रेस के लिए एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम माना जा रहा है।

READ MORE: MP Transfer Policy: कर्मचारियों के लिए सिरदर्द बना EHRMS पोर्टल, कहीं लिंक बंद तो कहीं खाली पद ‘शून्य’, तबादला प्रक्रिया पर संकट

37 साल तक पार्टी के लिए किया काम

MP Congress Politics: अपने इस्तीफे में नरेश ज्ञानचंदानी ने कहा कि उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन के 37 वर्ष कांग्रेस पार्टी को समर्पित किए। इस दौरान उन्होंने संगठन को मजबूत करने और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया।

MP Congress Politics: उन्होंने कहा कि उन्होंने हमेशा पार्टी हित को व्यक्तिगत हितों से ऊपर रखा और कभी किसी पद या व्यक्तिगत लाभ की अपेक्षा नहीं की। पार्टी द्वारा जो भी जिम्मेदारी दी गई, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाने का प्रयास किया।

पार्टी नेतृत्व को भेजा इस्तीफा

MP Congress Politics: सूत्रों के अनुसार नरेश ज्ञानचंदानी ने अपना इस्तीफा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को भेज दिया है। हालांकि उन्होंने इस्तीफे के पीछे किसी विशेष कारण का सार्वजनिक रूप से उल्लेख नहीं किया है, लेकिन उनके इस कदम ने राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है।

MP Congress Politics: राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि लोकसभा और विधानसभा चुनावों के बाद कांग्रेस संगठन में चल रही गतिविधियों के बीच यह इस्तीफा कई नए राजनीतिक संकेत दे सकता है।

भोपाल की राजनीति में बढ़ी हलचल

MP Congress Politics: नरेश ज्ञानचंदानी का इस्तीफा सामने आने के बाद भोपाल सहित पूरे प्रदेश की राजनीति में चर्चाएं तेज हो गई हैं। कांग्रेस के भीतर भी इस फैसले को लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

MP Congress Politics: कई राजनीतिक जानकारों का मानना है कि लंबे समय से संगठन से जुड़े वरिष्ठ नेताओं का पार्टी छोड़ना कांग्रेस के लिए चिंता का विषय हो सकता है। वहीं यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले दिनों में नरेश ज्ञानचंदानी अपनी आगे की राजनीतिक रणनीति को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।

READ MORE: MP Rajya Sabha Strategy: राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा सियासी प्लान विधायकों को दूसरे राज्य में शिफ्ट करने की तैयारी, आरिफ मसूद दिल्ली रवाना

कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण घटनाक्रम

MP Congress Politics: हुजूर विधानसभा क्षेत्र भोपाल की महत्वपूर्ण सीटों में गिना जाता है। ऐसे में इस सीट से चुनाव लड़ चुके वरिष्ठ नेता का पार्टी से इस्तीफा कांग्रेस संगठन के लिए अहम राजनीतिक घटनाक्रम माना जा रहा है।

MP Congress Politics: फिलहाल कांग्रेस की ओर से इस इस्तीफे पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन नरेश ज्ञानचंदानी के इस फैसले ने प्रदेश की सियासत में नई बहस को जन्म दे दिया है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Jewelry Exhibition: राजधानी में तीन दिवसीय भव्य ज्वेलरी प्रदर्शनी का आगाज़

Jewelry Exhibition: रायपुर। "नागपुर वाले करण कोठारी ज्वेलर्स" एक...

Related Articles

Popular Categories