Raipur Police-Uttar Pradesh: UP में ग्रामीणों ने पुलिस को चोर समझकर पीटा, गांजा तस्कर को पकड़ने गई रायपुर पुलिस पर हमला

Sanjay Sahu
Raipur Police-Uttar Pradesh

Raipur Police-Uttar Pradesh: रायपुर: रायपुर पुलिस की एक टीम उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में गांजा तस्करी के आरोपियों को पकड़ने गई थी। कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों को चोर समझ लिया और उन पर हमला कर दिया। इस घटना में एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया।

Raipur Police-Uttar Pradesh: जानकारी के अनुसार, रायपुर के गंज थाना की पुलिस टीम कौशांबी के ईचौली गांव में रहने वाले आकाश, शिवम और एक अन्य आरोपी की तलाश कर रही थी। पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में थे और स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपियों को पकड़ने पहुंचे थे।

Raipur Police-Uttar Pradesh: पुलिस ने पहले आरोपी आकाश को पकड़ लिया। इसके बाद जब टीम दूसरे आरोपी शिवम के घर पहुंची, तो उसने बचने के लिए जोर-जोर से “चोर-चोर” चिल्लाना शुरू कर दिया। उसकी आवाज सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंच गए। सादे कपड़ों में होने के कारण ग्रामीण पुलिसकर्मियों को पहचान नहीं पाए और उन्हें चोर समझ बैठे।

इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस टीम को घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। इस हमले में पुलिसकर्मी जगदेव प्रसाद के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं। अन्य पुलिसकर्मी किसी तरह वहां से निकलकर सुरक्षित बच गए।

Raipur Police-Uttar Pradesh: घटना की सूचना मिलने पर कोखराज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। घायल पुलिसकर्मी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

Raipur Police-Uttar Pradesh: कौशांबी की अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) अमिता सिंह ने बताया कि रायपुर पुलिस ने एक आरोपी को स्थानीय पुलिस की मदद से पकड़ा था, लेकिन दूसरे आरोपी को पकड़ने के दौरान स्थानीय पुलिस को जानकारी दिए बिना कार्रवाई की गई। इसी दौरान ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और मारपीट में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *