Monday, September 28, 2026
Home Chhattisgarh RAIPUR NEWS: सरकारी अस्पतालों में मीडिया कवरेज पर नए नियमों का विरोध,...

RAIPUR NEWS: सरकारी अस्पतालों में मीडिया कवरेज पर नए नियमों का विरोध, पत्रकारों ने आदेश की प्रतियां जलाकर जताया आक्रोश, प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

RAIPUR NEWS
RAIPUR NEWS

RAIPUR NEWS: रायपुर। राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर के सरकारी अस्पतालों में मीडिया कवरेज पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी नए निर्देशों का पत्रकारों ने जोरदार विरोध किया है। रायपुर जिले के पत्रकारों ने अंबेडकर चौक पर सड़कों पर उतरकर आदेश की प्रतियां जलाईं और तीन दिन में आदेश वापस नहीं लिए जाने पर प्रदेश स्तरीय आंदोलन की चेतावनी दी।

RAIPUR NEWS: स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा शिक्षा सचिव ने तीन पन्नों का आदेश जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि शासकीय मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों में अब मीडिया को किसी भी खबर के लिए पहले एक नियुक्त जनसंपर्क अधिकारी या लाइजनिंग अधिकारी से अनुमति लेनी होगी। आदेश में यह भी कहा गया है कि मरीज की गोपनीयता का विशेष ध्यान रखा जाए और वार्डों या संवेदनशील क्षेत्रों में मीडिया के प्रवेश पर सख्त रोक रहेगी।

RAIPUR NEWS: आदेश के अनुसार, किसी भी हादसे या गंभीर घटना की रिपोर्टिंग करते समय रोगी का नाम, पहचान या स्वास्थ्य संबंधी जानकारी तब तक उजागर नहीं की जा सकेगी जब तक वह कानूनन जरूरी न हो। लाइव रिपोर्टिंग के लिए समय और स्थान निर्धारित रहेगा ताकि अस्पताल के काम में बाधा न आए।

RAIPUR NEWS: पत्रकारों का कहना है कि यह आदेश मीडिया की स्वतंत्रता और ज़मीनी सच्चाई सामने लाने के उनके दायित्व पर अंकुश लगाने की कोशिश है। उनका मानना है कि इन नियमों के पीछे सरकारी अस्पतालों में हो रही अनियमितताओं और खामियों को छुपाने का प्रयास है।

RAIPUR NEWS: विरोध कर रहे पत्रकारों ने चेतावनी दी है कि यदि यह आदेश तीन दिन के भीतर वापस नहीं लिया गया, तो पूरे राज्य में व्यापक स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here