Abhanpur News: 200 एकड़ जमीन हड़पने की साजिश का खुलासा, फर्जी दस्तावेज बनाकर करोड़ों की जमीन कब्जाने की कोशिश

Sanjay Sahu
Abhanpur News

Abhanpur News: अभनपुर। रायपुर जिले के अभनपुर क्षेत्र में करीब 200 एकड़ बेशकीमती जमीन को फर्जी दस्तावेजों के जरिए हड़पने की बड़ी साजिश का खुलासा हुआ है। मामले में अभनपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Abhanpur News: पुलिस के अनुसार ग्राम थनौद स्थित लगभग 200 एकड़ जमीन राजस्व रिकॉर्ड में केशव अवस्थी के नाम दर्ज है। आरोप है कि आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन को अपने नाम कराने की कोशिश की।

Abhanpur News: जांच में सामने आया कि आरोपियों ने केशव अवस्थी की जगह किसी अन्य व्यक्ति को प्रस्तुत कर उसका फोटो, फर्जी हस्ताक्षर और नकली अंगूठे के निशान का इस्तेमाल किया। इसके आधार पर पहले फर्जी मुख्तियारनामा तैयार कराया गया और बाद में उसी दस्तावेज के जरिए जमीन का पंजीयन करा लिया गया।

Abhanpur News: पुलिस का कहना है कि वर्ष 2023 में जमीन के कुछ हिस्सों का पंजीयन आरोपियों के नाम पर कराया गया था। जांच के दौरान उपयोग किए गए दस्तावेजों, आधार कार्ड और अन्य साक्ष्यों की जांच की गई, जिसमें जालसाजी के पर्याप्त प्रमाण मिले।

Abhanpur News: इसके बाद पुलिस ने धोखाधड़ी, कूटरचना और फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Abhanpur News: गिरफ्तार आरोपी
वसीम हुसैन (33 वर्ष), संजय नगर, रायपुर
मोहम्मद खलील (28 वर्ष), संजय नगर, रायपुर
अब्दुल नईम (53 वर्ष), संजय नगर, रायपुर
मिर्जा परवेज, संजय नगर, रायपुर

Abhanpur News: पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले में शामिल अन्य लोगों की तलाश जारी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *