chhattisgarh Chief Minister Secretariat: CM सचिवालय का नया कार्य विभाजन जारी, जानिए किस अधिकारी को मिली कौन सी जिम्मेदारी

Sanjay Sahu

chhattisgarh Chief Minister Secretariat:रायपुर। मुख्यमंत्री सचिवालय में प्रशासनिक कामकाज को अधिक प्रभावी और व्यवस्थित बनाने के लिए अधिकारियों के बीच जिम्मेदारियों का नया बंटवारा किया गया है। मुख्यमंत्री सचिवालय की ओर से जारी आदेश के तहत विभागवार और संभागवार जिम्मेदारियां तय की गई हैं, ताकि योजनाओं, जन शिकायतों और विकास कार्यों की बेहतर निगरानी हो सके।

chhattisgarh Chief Minister Secretariat:प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह को सबसे अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। वे राष्ट्रपति भवन, प्रधानमंत्री कार्यालय, नीति आयोग, संसद, अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों से जुड़े मामलों के साथ मंत्रिपरिषद, समन्वय, जन घोषणा पत्र, मुख्यमंत्री की विशेष परियोजनाओं और सीएम डैशबोर्ड की निगरानी करेंगे। सामान्य प्रशासन, वित्त, खनिज, विधि-विधायी और वाणिज्य एवं उद्योग विभाग भी उनके अधीन रहेंगे।

chhattisgarh Chief Minister Secretariat:सचिव मुकेश कुमार बंसल को मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा के साथ कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन, सहकारिता, ऊर्जा, जल संसाधन, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, आबकारी और वन विभागों की जिम्मेदारी दी गई है।

chhattisgarh Chief Minister Secretariat:सचिव पी. दयानंद मुख्यमंत्री सहायता कोष, विवेकाधीन निधि और मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से जुड़े कार्यों के साथ लोक निर्माण, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, जीएसटी, पंजीयन और संसदीय कार्य विभागों की निगरानी करेंगे।

chhattisgarh Chief Minister Secretariat:सचिव राहुल भगत को मुख्यमंत्री निवास से जुड़े समन्वय कार्यों के अलावा गृह, जेल, परिवहन, संस्कृति, पर्यटन, खेल एवं युवा कल्याण, महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण तथा अनुसूचित जाति-जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग विकास विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

chhattisgarh Chief Minister Secretariat:विशेष सचिव रजत बंसल सुशासन तिहार, सूचना का अधिकार और जनप्रतिनिधियों से जुड़े मामलों को देखेंगे। उनके पास पंचायत एवं ग्रामीण विकास, स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, आवास एवं पर्यावरण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, ग्रामोद्योग और विमानन विभाग रहेंगे।

chhattisgarh Chief Minister Secretariat:संयुक्त सचिव प्रभात मलिक जनदर्शन और जन शिकायत निवारण व्यवस्था की निगरानी करेंगे। इसके अलावा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, नगरीय प्रशासन, सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, योजना, कौशल विकास एवं रोजगार तथा श्रम विभागों की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।

chhattisgarh Chief Minister Secretariat:सरकार ने पांचों संभागों के लिए अलग-अलग नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए हैं:

* रायपुर संभाग – मुकेश कुमार बंसल
* बिलासपुर संभाग – पी. दयानंद
* बस्तर संभाग – राहुल भगत
* सरगुजा संभाग – रजत बंसल
* दुर्ग संभाग – प्रभात मलिक

chhattisgarh Chief Minister Secretariat:इस नए कार्य विभाजन का उद्देश्य विभागों और संभागों की बेहतर निगरानी, योजनाओं के तेज क्रियान्वयन और जन शिकायतों के त्वरित समाधान को सुनिश्चित करना है। सरकार को उम्मीद है कि इससे प्रशासनिक कामकाज अधिक जवाबदेह और परिणाम आधारित बनेगा।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *