MP Congress Campaign: मध्य प्रदेश कांग्रेस का ‘सोशल मीडिया वॉरियर्स’ अभियान शुरू, युवाओं और क्रिएटर्स को मिलेगा बड़ा मंच

Anuj Nirala

MP Congress Campaign: भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने संगठन को डिजिटल रूप से मजबूत बनाने और युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने के उद्देश्य से “सोशल मीडिया वॉरियर्स – प्रतिभा एक खोज” अभियान की शुरुआत की है। इस पहल के माध्यम से सोशल मीडिया पर सक्रिय प्रतिभाओं, इन्फ्लुएंसर्स, कंटेंट क्रिएटर्स और विभिन्न क्षेत्रों के युवाओं को कांग्रेस के साथ जुड़ने का अवसर दिया जाएगा।

MP Congress Campaign: कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग द्वारा शुरू किए गए इस अभियान का उद्देश्य संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय जैसे मूल्यों के प्रति जागरूक और सकारात्मक सोच रखने वाले युवाओं को एक साझा मंच उपलब्ध कराना है। पार्टी का मानना है कि डिजिटल युग में सोशल मीडिया जनसंपर्क और जनजागरूकता का प्रभावी माध्यम बन चुका है, इसलिए नई प्रतिभाओं को संगठन से जोड़ना समय की आवश्यकता है।

READ MORE: Barwani Girls Hostel Complaint: बड़वानी छात्रावास की छात्राओं ने खोला समस्याओं का पिटारा, राशन कटौती और सुविधाओं की कमी को लेकर कलेक्टर से लगाई गुहार

इन युवाओं को मिलेगा आवेदन का मौका

MP Congress Campaign: अभियान के तहत सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, लेखक, ब्लॉगर, मोटिवेशनल स्पीकर्स, सामाजिक कार्यकर्ता, डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स तथा कला और मनोरंजन जगत से जुड़े युवा आवेदन कर सकेंगे। चयनित प्रतिभाओं को कांग्रेस की डिजिटल टीम का हिस्सा बनने और संगठनात्मक गतिविधियों में योगदान देने का अवसर मिलेगा।

1 से 15 जून तक होंगे आवेदन

MP Congress Campaign: अभियान के तहत इच्छुक प्रतिभागी 1 जून से 15 जून तक ऑनलाइन गूगल फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद प्राप्त आवेदनों की जांच और स्क्रीनिंग की जाएगी।

20 से 23 जून तक इंटरव्यू, 30 जून को आएगी अंतिम सूची

MP Congress Campaign: पार्टी द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, चयनित आवेदकों के इंटरव्यू 20 जून से 23 जून के बीच आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद सफल प्रतिभागियों की अंतिम सूची 30 जून को प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी की जाएगी।

READ MORE: Shajapur Road Construction: ट्रैक्टर का भार नहीं झेल पाया निर्माण शाजापुर में नाली पर बना सीसी स्लैब ध्वस्त, गुणवत्ता पर उठे सवाल

डिजिटल स्तर पर संगठन को मजबूत करने की पहल

MP Congress Campaign: कांग्रेस का कहना है कि इस अभियान के जरिए ऐसी युवा टीम तैयार की जाएगी, जो सोशल मीडिया के माध्यम से लोकतांत्रिक मूल्यों, जनहित के मुद्दों और सामाजिक सरोकारों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचा सके। पार्टी को उम्मीद है कि यह पहल युवाओं को नेतृत्व और अभिव्यक्ति का नया मंच प्रदान करेगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *