Sagar Murder Case: संपत्ति विवाद में खून-खराबा ममेरे भाइयों के हमले में युवक की मौत, सागर में सनसनी

Anuj Nirala

Sagar Murder Case: मुकुल शुक्ला \सागर। मध्यप्रदेश के सागर जिले में पारिवारिक संपत्ति विवाद ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। मोतीनगर थाना क्षेत्र के रविशंकर वार्ड में मंगलवार शाम संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक की जान चली गई। आरोप है कि ममेरे भाइयों ने मिलकर युवक पर लाठी और लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

Sagar Murder Case: मृतक की पहचान अतुल जड़िया (40 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि परिवार के भीतर लंबे समय से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। मंगलवार शाम करीब 5 बजे अतुल अपने घर के पास मौजूद था, तभी विवाद दोबारा भड़क गया। देखते ही देखते कहासुनी हिंसक झगड़े में बदल गई और आरोपियों ने अतुल पर हमला कर दिया।

READ MORE:Barwani Water Crisis: बड़वानी में पानी को लेकर फूटा जनआक्रोश, कांग्रेस की मटका फोड़ यात्रा से गूंजा नगर पालिका परिसर

Sagar Murder Case: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावरों ने लाठी और लोहे की रॉड से अतुल पर लगातार वार किए। हमले की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि घायल युवक मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे, लेकिन आरोपियों ने उन्हें भी धमकाकर दूर रहने को कहा।

Sagar Murder Case: घटना की सूचना मिलते ही मोतीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर हालत में घायल अतुल को तत्काल बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Sagar Murder Case: युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया, जिसके चलते पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है।

Sagar Murder Case: मामले की गंभीरता को देखते हुए सागर पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने भी अधिकारियों से पूरी जानकारी ली। वहीं मोतीनगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

READ MORE: Twisha Death Case : रीक्रिएशन रिपोर्ट से खुलेगा ट्विशा की मौत का रहस्य, CBI को CFSL रिपोर्ट का इंतजार

Sagar Murder Case: पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक संपत्ति विवाद से जुड़ा सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 से 4 संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Sagar Murder Case: फिलहाल पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। वहीं इस घटना ने एक बार फिर पारिवारिक विवादों के हिंसक रूप लेने और रिश्तों में बढ़ती कटुता को उजागर कर दिया है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *