Saturday, September 5, 2026
Home Madhya Pradesh Rewa Security Guard Death: रीवा में सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर हंगामा,...

Rewa Security Guard Death: रीवा में सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर हंगामा, परिजनों ने कहा- ट्रैक से कुचलकर की गई हत्या

Rewa Security Guard Death: रीवा। जिले के चोरहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत मगुराही स्थित निर्माणाधीन बाईपास रोड पर एक सिक्योरिटी गार्ड की मौत के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। मृतक के परिजनों ने इसे सड़क हादसा मानने से इनकार करते हुए हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि रामनिवास कोरी को जानबूझकर ट्रैक वाहन से कुचलकर मौत के घाट उतारा गया है। घटना के विरोध में उन्होंने शव उठाने से मना कर दिया, जिसके बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा।

निर्माणाधीन बाईपास पर हुई घटना

Rewa Security Guard Death: जानकारी के अनुसार रामनिवास कोरी निर्माणाधीन बाईपास परियोजना में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत थे। ड्यूटी के दौरान वह एक ट्रैक वाहन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए।

READ MORE: Madhya Pradesh 5 big news: मध्यप्रदेश की 5 बड़ी खबरें : सीएम डॉ. मोहन यादव कई अहम बैठकों में होंगे शामिल, मुख्यमंत्री की चीफ जीतू पटवारी पर टिप्पणी, प्रमोशन में आरक्षण जल्द

परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप

Rewa Security Guard Death: मृतक के परिवार का आरोप है कि यह सामान्य दुर्घटना नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या का मामला है। परिजनों का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच की जाए और दोषियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जाए। इसी मांग को लेकर उन्होंने शव उठाने से इनकार कर दिया।

घटनास्थल पर बढ़ा तनाव

Rewa Security Guard Death: शव नहीं उठाए जाने के कारण घटनास्थल पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों की भीड़ जमा होने लगी, जिसके बाद पुलिस और प्रशासन को अतिरिक्त बल तैनात करना पड़ा। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से चर्चा की और उन्हें निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया।

पुलिस जांच में जुटी

Rewa Security Guard Death: पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। दुर्घटना और हत्या दोनों एंगल से जांच कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तकनीकी तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

READ MORE: Gwalior-Indore passenger bus catches fire:ग्वालियर-इंदौर यात्री बस में लगी भीषण आग, सभी यात्री सुरक्षित; फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

Rewa Security Guard Death: फिलहाल क्षेत्र में स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पुलिस लगातार निगरानी बनाए हुए है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here