Gwalior-Indore passenger bus catches fire:ग्वालियर-इंदौर यात्री बस में लगी भीषण आग, सभी यात्री सुरक्षित; फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

Sanjay Sahu
Gwalior-Indore passenger bus catches fire

Gwalior-Indore passenger bus catches fire:ग्वालियर: ग्वालियर से इंदौर जा रही एक यात्री बस में सोमवार को अचानक भीषण आग लग गई। घटना पनिहार के पास हाइवे पर हुई, जिससे मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Gwalior-Indore passenger bus catches fire:जानकारी के अनुसार, आग स्लीपर बस में लगी। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। बस में आग लगते ही चालक और स्टाफ ने तत्काल यात्रियों को बाहर निकाला, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

Gwalior-Indore passenger bus catches fire:घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग से बस को नुकसान पहुंचा है, लेकिन सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीम मामले की जांच में जुटी है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *