bemetara bjp mla-dipesh sahu wedding: सामूहिक विवाह समारोह में भाजपा विधायक दीपेश साहू ने लिए सात फेरे, पारंपरिक बैलगाड़ी में बारात निकाली गई

bemetara bjp mla-dipesh sahu wedding: बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में भाजपा विधायक दीपेश साहू ने रविवार को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में शादी की। उन्होंने बीपीएल परिवार की तरुणा साहू के साथ सात फेरे लिए। इस कार्यक्रम में विधायक सहित कुल 21 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ।

bemetara bjp mla-dipesh sahu wedding: सरकारी शिक्षक से राजनीति में आए विधायक दीपेश साहू की शादी को लेकर लोगों में खास उत्साह देखने को मिला। सभी दूल्हे ई-रिक्शा से सर्किट हाउस पहुंचे, जिसके बाद पारंपरिक बैलगाड़ी में बारात निकाली गई। समारोह में पारंपरिक परी नृत्य ने भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

विधायक दीपेश साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता राशि वे अपने पास नहीं रखेंगे। यह राशि मेधावी और जरूरतमंद छात्राओं की शिक्षा पर खर्च की जाएगी।

 

bemetara bjp mla-dipesh sahu wedding: बारिश ने बिगाड़ी व्यवस्था

bemetara bjp mla-dipesh sahu wedding: विवाह की रस्मों के दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हो गई, जिससे समारोह में शामिल लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश से बचने के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं होने के कारण दूल्हा-दुल्हन और उनके परिजन खुद को बचाने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाते नजर आए।

bemetara bjp mla-dipesh sahu wedding: कई लोगों ने सिर पर गद्दे और प्लास्टिक की कुर्सियां रखकर बारिश से बचाव किया, जबकि कुछ लोग छाते लेकर सुरक्षित स्थानों की ओर जाते दिखे। बारिश के बावजूद सभी रस्में पूरी की गईं और विवाह समारोह संपन्न हुआ।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories