Sukma Highway Jam: जगदलपुर। बस्तर संभाग के महत्वपूर्ण जगदलपुर-सुकमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को उस समय यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया, जब दरभा बाजार के पास एक विशालकाय पेड़ अचानक सड़क से गुजर रहे ट्रक पर गिर पड़ा। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
Sukma Highway Jam:प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजर रहा था, तभी सड़क किनारे खड़ा एक बड़ा पेड़ अचानक भरभराकर वाहन पर गिर पड़ा। पेड़ की चपेट में आने से ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि ट्रक चालक इस हादसे में बाल-बाल बच गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
READ MORE: बिलासपुर: सुशासन तिहार कार्यक्रम में BJP विधायक कौशिक ने कांग्रेसियों को दी गाली,गरमाया माहौल
Sukma Highway Jam:घटना के बाद हाईवे पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। जगदलपुर से सुकमा और सुकमा से जगदलपुर की ओर आने-जाने वाले सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन सड़क पर फंस गए। यात्री घंटों तक जाम में परेशान होते रहे। कई यात्री वाहनों से उतरकर सड़क की स्थिति का जायजा लेते नजर आए।
Sukma Highway Jam:हादसे की सूचना मिलते ही दरभा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने में जुट गई। पुलिस ने सबसे पहले प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाई और वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया। इसके बाद सड़क पर गिरे पेड़ को हटाने के लिए जेसीबी मशीन और अन्य संसाधनों की मदद ली गई।
Sukma Highway Jam:प्रशासन और पुलिस की टीम लगातार सड़क को खाली कराने के प्रयास में जुटी रही। अधिकारियों का कहना है कि पेड़ हटाने और क्षतिग्रस्त ट्रक को सड़क से हटाने के बाद यातायात को सामान्य किया जाएगा। इस दौरान यात्रियों से धैर्य बनाए रखने और पुलिस के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई।
Sukma Highway Jam:स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार मौसम में बदलाव और तेज हवाओं के कारण पुराने पेड़ों के गिरने का खतरा बना रहता है। ऐसे में सड़क किनारे खड़े जर्जर और कमजोर पेड़ों की समय रहते पहचान कर उन्हें हटाने की आवश्यकता है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।फिलहाल प्रशासन द्वारा मार्ग को जल्द से जल्द सुचारू करने के प्रयास जारी हैं और पुलिस स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।









