Indore Cop Viral Video: इंदौर | शहर में एक पुलिसकर्मी का वर्दी में हाथ में गिलास लेकर दोपहिया वाहन पर बैठकर झूमते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग में भी हलचल मच गई है। वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
Indore Cop Viral Video: जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो में एक पुलिसकर्मी वर्दी पहने हुए नजर आ रहा है। उसके हाथ में गिलास दिखाई दे रहा है और वह बाइक पर बैठकर झूमता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोग पुलिसकर्मी की कार्यशैली और अनुशासन को लेकर सवाल उठा रहे हैं।
Indore Cop Viral Video: सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा था कि वीडियो लसूडिया थाना क्षेत्र का है, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने इस दावे को गलत बताया है। एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह के मुताबिक वीडियो में दिखाई दे रहा पुलिसकर्मी लसूडिया थाने में पदस्थ नहीं है। उसकी पहचान आदित्य राजपूत के रूप में हुई है, जो वर्तमान में डीआरपी लाइन में पदस्थ बताया जा रहा है।
Indore Cop Viral Video: अधिकारियों का कहना है कि वीडियो सामने आने के बाद पूरे मामले को गंभीरता से लिया गया है और इसकी जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वीडियो कब और कहां का है, साथ ही वीडियो की वास्तविक परिस्थितियों की भी जांच की जा रही है।
Indore Cop Viral Video: वहीं सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने वाले व्यक्ति द्वारा इसे लसूडिया क्षेत्र का बताने पर भी पुलिस ने आपत्ति जताई है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक गलत जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की जा सकती है।
Indore Cop Viral Video: गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से इंदौर में पुलिसकर्मियों से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं, जिनको लेकर लगातार चर्चाएं होती रही हैं। इस ताजा वीडियो ने भी विभागीय छवि और अनुशासन को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।फिलहाल वरिष्ठ अधिकारी पूरे मामले की जांच कर रहे हैं और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।









