Rajnandgaon News: थाने की बैरक में शराब पार्टी, दो प्रधान आरक्षक सस्पेंड, SP अंकिता शर्मा ने की कार्रवाई

Gautam Rawat
Rajnandgaon News

Rajnandgaon News: राजनांदगाव : छत्तीसगढ़ के Rajnandgaon जिले में पुलिस विभाग ने अनुशासनहीनता पर बड़ी कार्रवाई की है। Somni Police Station में तैनात दो प्रधान आरक्षकों को बैरक में शराब पीते पाए जाने पर सस्पेंड कर दिया गया।

Rajnandgaon News: जानकारी के अनुसार, प्रधान आरक्षक हेमंत अनंत और भूपेंद्र कोचे 25 मई 2026 की रात करीब 10 बजे थाना परिसर की बैरक में शराब पार्टी करते मिले थे। मामले की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक Ankita Sharma ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए।

Rajnandgaon News: दोनों प्रधान आरक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केंद्र राजनांदगांव भेज दिया गया है। साथ ही निर्देश दिए गए हैं कि निलंबन अवधि में वे बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे।

Rajnandgaon News: पुलिस विभाग का कहना है कि थाना और पुलिस लाइन में अनुशासन बनाए रखने को लेकर पहले भी चेतावनी दी जा चुकी थी। इसके बावजूद बैरक में शराब सेवन का मामला सामने आने पर सख्त कदम उठाया गया।

Rajnandgaon News: इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हलचल है। इसे विभाग की ओर से साफ संदेश माना जा रहा है कि ड्यूटी और अनुशासन में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *