Saturday, August 29, 2026
Home International होर्मुज में ईरान ने अमेरिकी टैंकर पर की गोलीबारी, बोले ट्रम्प- अब...

होर्मुज में ईरान ने अमेरिकी टैंकर पर की गोलीबारी, बोले ट्रम्प- अब तेहरान के पास कोई रास्ता नहीं

Iran America Tension: ईरान अमेरिका तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। ईरानी नौसेना ने बुधवार रात एक अमेरिकी टैंकर पर फायरिंग करने का दावा किया। ईरान की सरकारी एजेंसी तस्नीम न्यूज के मुताबिक जहाज होर्मुज स्ट्रेट से गुजरते समय अपना रडार बंद करके आगे बढ़ रहा था, जिसके बाद कार्रवाई की गई।

ईरान अमेरिका तनाव के बीच खबर है कि अमेरिकी सेना ने बंदर अब्बास पोर्ट के पास एक खाली इलाके में जवाबी फायरिंग की। हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की जानकारी नहीं मिली है। अमेरिका की ओर से अभी तक इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

ट्रम्प बोले- ईरान अब समझौता चाहता है
ईरान अमेरिका तनाव पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भी बड़ा बयान दिया है। व्हाइट हाउस में कैबिनेट बैठक के दौरान ट्रम्प ने कहा कि ईरान को लगा था कि अमेरिका बातचीत से पीछे हट जाएगा, लेकिन अब तेहरान के पास समझौते के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है।ट्रम्प ने कहा कि ईरान को उम्मीद थी कि अमेरिकी राजनीति और चुनावी माहौल का असर फैसलों पर पड़ेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
Read more : Hormuz Strait Deal Talks : ट्रंप की ‘यू-टर्न डिप्लोमेसी’ या रणनीतिक शांति? ईरान-अमेरिका डील पर बढ़ी हलचल…

शांति समझौते के दावे पर विवाद
ईरान अमेरिका तनाव के बीच ईरान ने दावा किया है कि दोनों देशों के बीच युद्ध रोकने को लेकर शुरुआती समझौते का ड्राफ्ट तैयार हुआ है। रिपोर्ट में कहा गया कि इसमें होर्मुज स्ट्रेट में शिपिंग बहाल करने और अमेरिकी सैन्य मौजूदगी कम करने जैसे प्रस्ताव शामिल हैं।हालांकि व्हाइट हाउस ने इस रिपोर्ट को पूरी तरह झूठा और मनगढ़ंत बताया है। अमेरिका ने साफ कहा कि किसी भी तरह का आधिकारिक समझौता या ड्राफ्ट तैयार नहीं हुआ है।

लेबनान और गाजा में भी बढ़ी हिंसा
ईरान अमेरिका तनाव के साथ-साथ मिडिल ईस्ट में हिंसा लगातार बढ़ती जा रही है। दक्षिणी लेबनान में इजराइल के ताजा हवाई हमलों में कम से कम 31 लोगों की मौत और 40 लोगों के घायल होने की खबर है। लगातार हमलों के कारण इलाके में डर का माहौल बना हुआ है।वहीं इजराइल ने दावा किया है कि उसने गाजा में हवाई हमले में हमास के नए कमांडर मोहम्मद ओदेह को मार गिराया है।

ईरान ने छोड़े भारतीय नाविक
ईरान अमेरिका तनाव के बीच भारत के लिए राहत की खबर भी सामने आई। ईरान ने जुलाई 2025 से हिरासत में रखे गए 10 भारतीय नाविकों को रिहा कर दिया है। बताया जा रहा है कि लंबे कूटनीतिक प्रयासों के बाद यह फैसला लिया गया। सभी नाविक सुरक्षित हैं और जल्द भारत लौट सकते हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here