UP Board 10th-12th Result : बस कुछ ही देर में जारी होगा रिजल्ट…..

Parivesh
UP Board 10th-12th Result : बस कुछ ही देर में जारी होगा रिजल्ट.....

लखनऊ: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) आज कुछ ही देर में 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित करने जा रहा है। इसके साथ ही टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की जाएगी। बोर्ड ने पहले ही जानकारी दी थी कि टॉप रैंक लाने वाले छात्रों को विशेष इनाम दिया जाएगा।

इस साल जो भी छात्र 10वीं या 12वीं की परीक्षा में पहला स्थान हासिल करेगा, उसे 1 लाख रुपये नकद, एक लैपटॉप और सम्मान पत्र प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा टॉप 10 रैंक में आने वाले अन्य छात्रों को भी पुरस्कार और प्रोत्साहन स्वरूप उपहार दिए जाएंगे।

बोर्ड मुख्यालय पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में परिणामों की घोषणा शिक्षा मंत्री की मौजूदगी में की जाएगी। छात्र अपना रिजल्ट यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in या upmsp.edu.in पर चेक कर सकेंगे।

इस बार 50 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे। टॉपर्स को सम्मानित करने के पीछे उद्देश्य है कि बच्चों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया जा सके।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *