Tuesday, August 18, 2026
Home Tech Raipur Tehsil News : जनता की शिकायत सुन भड़के राजस्व मंत्री,...

Raipur Tehsil News : जनता की शिकायत सुन भड़के राजस्व मंत्री, बोले- काम करो, सिर्फ कुर्सी मत तोड़ो

Minister Tank Ram Verma
Minister Tank Ram Verma

Raipur Tehsil News : रायपुर : मंत्री टंक राम वर्मा ने रायपुर तहसील कार्यालय का अचानक निरीक्षण किया। वहां उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं। एक महिला ने बताया कि वह पिछले एक महीने से अपनी रजिस्ट्री में सुधार कराने के लिए तहसील कार्यालय के चक्कर लगा रही है, लेकिन अब तक काम नहीं हुआ।

Raipur Tehsil News : महिला ने कहा कि ऑनलाइन रिकॉर्ड में उसके घर का नाम किसी दूसरे व्यक्ति के नाम पर दर्ज है। वह कई बार पटवारी और अधिकारियों से मिल चुकी है, लेकिन हर बार उसे टाल दिया जाता है। उसने यह भी बताया कि उसके ससुर बीमार हैं, फिर भी उन्हें बार-बार दफ्तर बुलाया जा रहा है।

महिला की शिकायत सुनकर मंत्री नाराज हो गए। उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि जनता की सेवा के लिए बैठे हो, सिर्फ कुर्सियां तोड़ने के लिए नहीं। उन्होंने कहा कि अधिकारी “सांप की तरह बैठे रहते हैं” और लोगों की समस्याओं का समय पर समाधान नहीं करते। मंत्री की नाराजगी के बाद अधिकारी तुरंत शिकायत के समाधान में जुट गए।

कुछ दिन पहले तिल्दा-नेवरा में आयोजित समाधान शिविर में भी मंत्री ने लापरवाही पर एक पटवारी को निलंबित करने के आदेश दिए थे। ग्रामीणों ने शिकायत की थी कि एक किसान की जमीन रिकॉर्ड में गलत दर्ज कर दी गई थी और उसे कई दिनों तक दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़े।

 

Raipur Tehsil News : मंत्री ने सरकारी जमीनों पर बढ़ते अतिक्रमण को लेकर भी अधिकारियों को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि तय समय में कार्रवाई नहीं हुई तो संबंधित अधिकारियों पर सस्पेंड जैसी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, नेवरा क्षेत्र में बढ़ते चोरी और अपराध के मामलों पर भी मंत्री ने पुलिस विभाग को फटकार लगाई और कानून व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।

 

Raipur Tehsil News : इससे पहले बृजमोहन अग्रवाल ने आरंग के एक कार्यक्रम में नायब तहसीलदार को जमकर फटकार लगाई थी। उन्होंने अधिकारियों पर लोगों से पैसे मांगने और शिकायतों को नजरअंदाज करने के आरोपों पर नाराजगी जताई थी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here