Thursday, August 27, 2026
Home Chhattisgarh Charandas Mahant : चरणदास महंत के बयान से मचा सियासी बवाल, रामभद्राचार्य...

Charandas Mahant : चरणदास महंत के बयान से मचा सियासी बवाल, रामभद्राचार्य को जगद्गुरु मानने से किया इंकार, धीरेंद्र शास्त्री को बताया फर्जी बाबा

Charandas Mahant
Charandas Mahant

Charandas Mahant : रायपुर : रायपुर में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने धार्मिक गुरुओं को लेकर बड़ा बयान दिया है, जिससे प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। मनेन्द्रगढ़ दौरे के दौरान मीडिया से बातचीत में महंत ने कहा कि वे रामभद्राचार्य को जगद्गुरु नहीं मानते और चिरमिरी में चल रही उनकी कथा में भी शामिल नहीं होंगे।

Charandas Mahant : उन्होंने आरोप लगाया कि रामभद्राचार्य भाजपा का प्रचार कर रहे हैं। महंत ने कहा कि “वे सिर्फ भाजपा के प्रचारक की तरह काम कर रहे हैं।” इसके साथ ही उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री समेत कुछ अन्य बाबाओं पर भी निशाना साधते हुए उन्हें “फर्जी बाबा” बताया।

Charandas Mahant : महंत ने कहा कि ऐसे लोग धर्म और ज्ञान के नाम पर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस नेताओं से भी ऐसे धार्मिक कार्यक्रमों से दूरी बनाने की अपील की। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि वे भगवान में आस्था रखते हैं और “हम तो कण-कण में भगवान को मानने वाले लोग हैं।”

Charandas Mahant : गौरतलब है कि चिरमिरी में रामभद्राचार्य की श्रीराम कथा 17 मई से 26 मई तक आयोजित की जा रही है। कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। हाल ही में विष्णुदेव साय और स्वास्थ्य मंत्री भी कथा में शामिल हुए थे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here