Raipur Police Awards: बेहतर पुलिसिंग का मिला इनाम रायपुर कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने 70 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

रायपुर: रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने और अपराधों पर त्वरित लगाम कसने वाले जांबाज पुलिसकर्मियों का हौसला बढ़ाया गया है। शनिवार को आयोजित एक गरिमामयी कार्यक्रम में बेहतर पुलिसिंग और उत्कृष्ट कार्य करने वाले 70 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने सभी पुरस्कृत पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र सौंपे। इस दौरान उन्होंने सिविल लाइन और खम्हारडीह थाना पुलिस द्वारा किए गए कार्यों की मंच से विशेष रूप से सराहना की।

समर्पण और त्वरित कार्रवाई ही पुलिस की पहचान

सम्मान समारोह के दौरान कमिश्नरेट रायपुर के एसीसीयू (ACCU), उत्तर जोन, मध्य जोन और पुलिस कमिश्नर कार्यालय में पदस्थ अधिकारियों-कर्मचारियों को उनके सराहनीय, उत्कृष्ट और उल्लेखनीय कार्यों के लिए चुना गया था। अधीनस्थ पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने कहा कि बेहतर पुलिसिंग के लिए कर्तव्य के प्रति समर्पण, त्वरित कार्रवाई और आम जनता के प्रति जिम्मेदारी का भाव होना बेहद जरूरी है। उन्होंने सभी को भविष्य में भी इसी सेवा भावना और निष्ठा के साथ काम करने के लिए प्रेरित किया।

बीजेपी नेता से लूट के आरोपियों को चंद घंटों में दबोचा

इस सम्मान समारोह में मध्य जोन के थाना सिविल लाइन की टीम को विशेष पुरस्कार मिला। इस टीम ने पिछले दिनों एक बीजेपी नेता से मोबाइल झपटमारी करने वाले शातिर आरोपी को अपनी तत्परता दिखाते हुए महज कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया था। इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई में शामिल रहे 7 अधिकारी-कर्मचारियों को कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने इस कार्रवाई को रायपुर पुलिस की त्वरित और चाक-चौबंद कार्यप्रणाली का एक सटीक उदाहरण बताया।
लक्ष्य ज्वेलर्स में हुई लाखों की चोरी का किया पर्दाफाश

इसी तरह, उत्तर जोन के थाना खम्हारडीह क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ‘लक्ष्य ज्वेलर्स’ में हुई लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरातों की बड़ी चोरी का खुलासा करने वाली टीम को भी पुरस्कृत किया गया। इस संवेदनशील मामले में क्राइम ब्रांच और थाना खम्हारडीह की संयुक्त टीम ने बेहतरीन तालमेल दिखाते हुए आरोपियों को चंद घंटों में ही माल समेत धर दबोचा था। इस शानदार कामयाबी के लिए संयुक्त टीम के 50 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। अफसरों ने कहा कि यह बड़ी सफलता बेहतरीन टीमवर्क और वैज्ञानिक जांच का नतीजा है।

कार्यालयीन स्टाफ का भी बढ़ा मनोबल

फील्ड में तैनात पुलिसकर्मियों के साथ-साथ पुलिस कमिश्नर कार्यालय में परदे के पीछे रहकर कार्य करने वाले स्टाफ को भी सम्मानित किया गया। कार्यालय में आम जनता की शिकायतों का समय पर निराकरण करने, कार्यालयीन कार्यों का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने और अन्य महत्वपूर्ण प्रशासनिक जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने वाले 13 अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र दिए गए। इस भव्य कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित कांबले, डीसीपी मयंक गुर्जर, डीसीपी क्राइम स्मृतिक राजनाला, डीसीपी उमेश गुप्ता सहित कई आला अधिकारी मौजूद रहे।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories