Thursday, May 14, 2026
23.1 C
Raipur

Khairagarh News : घरेलू फ्रिज बना मौत का कारण, विस्फोट में किसान की दर्दनाक मौत….

खैरागढ | Khairagarh News : राजनांदगांव ज़िले के छुईखदान ब्लॉक के ग्राम भोरमपुर में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना में 52 वर्षीय किसान श्रीराम वर्मा की जान चली गई। यह हादसा तब हुआ जब घर में रखे पुराने फ्रिज का दरवाजा खोलते ही उसमें तेज़ विस्फोट हो गया। हादसे की आवाज़ सुनकर आसपास के लोग दहशत में घर की ओर भागे, लेकिन तब तक श्रीराम लहूलुहान हालत में ज़मीन पर गिर चुके थे।

Khairagarh News : परिजनों के मुताबिक, श्रीराम रोज़ की तरह सुबह फ्रिज से सामान निकालने गए थे। जैसे ही उन्होंने दरवाजा खोला, अंदर से अचानक धमाका हुआ। विस्फोट इतना भीषण था कि उनके दोनों पैर कटकर अलग हो गए और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छुईखदान लाया गया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।गांव में मातम पसरा है और परिजन बेसुध हैं। श्रीराम अपने पीछे एक बेटा और तीन बेटियों को छोड़ गए हैं।

Khairagarh News

क्या था धमाके की वजह?
फ्रिज में हुए इस विस्फोट की असल वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है, लेकिन प्राथमिक तौर पर ओवरलोड, कंप्रेसर फेल्योर या गैस लीकेज को वजह माना जा रहा है। बिजली विभाग और तकनीकी विशेषज्ञों की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और जांच जारी है।

लोगों के लिए सबक
विशेषज्ञों ने इस घटना को सभी घरों के लिए चेतावनी बताया है। पुराने इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की समय-समय पर जांच और सर्विस कराना बेहद जरूरी है, विशेषकर गर्मी के मौसम में जब लोड ज़्यादा होता है।

प्रशासन अलर्ट
घटना के बाद प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे घरों में लगे फ्रिज, एसी और अन्य हाई पावर उपकरणों की सुरक्षा जांच अवश्य कराएं। साथ ही पुरानी मशीनों को समय रहते बदल दें, ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

पेपर लीक के खिलाफ NSUI का हल्लाबोल, कॉलेज गेट बना प्रदर्शन स्थल

neet-paper-leak-protest: NEET परीक्षा में कथित पेपर लीक और धांधली...

Related Articles

Popular Categories