Sunday, March 29, 2026
29.1 C
Raipur

Model Sheetal Chaudhary : मॉडल शीतल चौधरी की हत्या, शादीशुदा बॉयफ्रेंड ही निकला कातिल, कत्ल की वजह सामने आई

Model Sheetal Chaudhary : हरियाणा : हरियाणा की मॉडल शीतल चौधरी की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, शीतल की हत्या उसी के बॉयफ्रेंड सुनील ने की थी, जो पहले से शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनील ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने बताया कि शीतल की हत्या के बाद उसने शव को कार समेत नहर में फेंक दिया था।

Model Sheetal Chaudhary : मामले की शुरुआत 14 जून को हुई, जब शीतल एक म्यूजिक एल्बम की शूटिंग के लिए पानीपत के अहर गांव पहुंची थीं। रात करीब 10:30 बजे सुनील भी वहां पहुंचा और दोनों कार में साथ निकल गए। रास्ते में दोनों ने कार में बैठकर शराब पी, इसी दौरान दोनों के बीच झगड़ा हो गया।रात करीब 1:30 बजे शीतल ने अपनी बहन नेहा को वीडियो कॉल कर बताया कि सुनील उसे मार रहा है। इसके बाद उसका फोन बंद हो गया।

Model Sheetal Chaudhary : 15 जून को शीतल की बहन ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने तलाश शुरू की तो पानीपत के पास नहर में सुनील की कार मिली, लेकिन शीतल का कोई सुराग नहीं मिला। वहीं सुनील खुद अस्पताल में भर्ती हो गया और दावा किया कि कार का एक्सीडेंट हो गया था। उसने कहा कि वह किसी तरह बाहर आ गया, लेकिन शीतल डूब गई।

Model Sheetal Chaudhary : 16 जून को सोनीपत के खरखौदा क्षेत्र की नहर से शीतल का शव बरामद हुआ। शव का सिर धड़ से अलग था और शरीर पर चाकू के कई वार थे। शरीर पर बने टैटू के जरिए उसकी पहचान हुई। पुलिस के अनुसार, शव पानी के बहाव से लगभग 80 किलोमीटर दूर तक चला गया था।
17 जून को पुलिस की सख्ती के बाद सुनील ने हत्या की बात कबूल कर ली। हालांकि हत्या की असल वजह अभी सामने नहीं आई है।

Model Sheetal Chaudhary : पुलिस जांच में सामने आया कि शीतल और सुनील का रिश्ता करीब छह साल पुराना था। शीतल पहले करनाल स्थित सुनील के होटल में काम करती थी, जहां दोनों की नजदीकियां बढ़ीं। सुनील ने शादी का वादा किया था, लेकिन जब शीतल को उसकी पहले से शादीशुदा होने और दो बच्चों का पिता होने की बात पता चली, तो उसने शादी से इनकार कर दिया।

Model Sheetal Chaudhary : शीतल खुद भी शादीशुदा थी और उसका एक पांच महीने का बच्चा है। हालांकि, पति से रिश्ते ठीक नहीं थे और वह अपनी बहन के साथ अलग रहती थी। फिलहाल शीतल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Share The News

Latest YouTube Videos

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Mahadev Satta: महादेव सट्टा साम्राज्य ध्वस्त, Dubai से Delhi तक 1700 करोड़ की संपत्ति कुर्क..

Mahadev Satta: महादेव सट्टा साम्राज्य ध्वस्त, Dubai से Delhi तक 1700 करोड़ की संपत्ति कुर्क..

Crime News: दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने डेढ़ साल के मासूम की छीन ली जिंदगी...

Crime News: दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने डेढ़ साल के मासूम की छीन ली जिंदगी...

Raipur ICAI Arohan 2026: Bank Audit  पर दो दिवसीय मेगा इवेंट,क्या बोले...मंत्री Guru Khushwant Saheb

Raipur ICAI Arohan 2026: Bank Audit पर दो दिवसीय मेगा इवेंट,क्या बोले...मंत्री Guru Khushwant Saheb

Latest YouTube Shorts

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Raipur: स्वैग वाला बर्थडे” पड़ा भारी! केक काटते ही पहुंची पुलिस

Raipur: स्वैग वाला बर्थडे” पड़ा भारी! केक काटते ही पहुंची पुलिस

एक मंडप, दो दुल्हन! छत्तीसगढ़ का वायरल “डबल धमाका” बिहाव

एक मंडप, दो दुल्हन! छत्तीसगढ़ का वायरल “डबल धमाका” बिहाव

Raipur वालों सावधान! 31March के बाद प्रॉपर्टी हो सकती है सील!

Raipur वालों सावधान! 31March के बाद प्रॉपर्टी हो सकती है सील!

IndiGo Flight का इंजन फेल... मौत को छूकर निकले 161 यात्री

IndiGo Flight का इंजन फेल... मौत को छूकर निकले 161 यात्री

Viral  हुआ IPS Couple का Dance, जल्द होगी शाही शादी!

Viral हुआ IPS Couple का Dance, जल्द होगी शाही शादी!

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories