RAIPUR NEWS : माहेश्वरी महिला संगठन की पंचम कार्यकारिणी बैठक कल,सेवा कार्यों की होगी समीक्षा

Sanjay Sahu

RAIPUR NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन की पंचम कार्यकारिणी बैठक “नवयोग” कल 18 जून बुधवार को भाटापारा में आयोजित है,उक्त जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी कविता राठी ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुवात महेश पूजन से होगी।

RAIPUR NEWS : प्रदेश अध्यक्ष शशि गट्टानी ने बताया कि सभा के पूर्व अध्यक्ष राम रतन मुंदडा द्वारा उद्बोधन के पश्चात राष्ट्रीय महामंत्री ज्योति राठी द्वारा सभी पदाधिकारियों को समाज हित में किए जा रहे कार्यों को लेकर आवश्यक दिशा–निर्देश दिए जाएंगे। इस दौरान कोषाध्यक्ष द्वारा आय–व्यय प्रस्तुत करने के साथ ही विभिन्न सामाजिक कार्यों की समीक्षा कर भविष्य के कार्यों पर चर्चा कर रणनीति तैयार की जाएगी।साथ ही पुरस्कार वितरण भी किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ होगा।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *