Wednesday, August 19, 2026
Home Chhattisgarh CG Politics : छत्तीसगढ़ में घुसपैठियों को लेकर सियासत गरमाई, अजय चंद्राकर...

CG Politics : छत्तीसगढ़ में घुसपैठियों को लेकर सियासत गरमाई, अजय चंद्राकर का कांग्रेस पर तीखा हमला

CG Politics :
CG Politics :

CG Politics : रायपुर: छत्तीसगढ़ में बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों को लेकर सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। इस मुद्दे पर भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कांग्रेस पर तीखे आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए घुसपैठिए सिर्फ “वोट बैंक” हैं और इसी कारण पार्टी देशहित से समझौता कर सकती है। चंद्राकर ने दावा किया कि कांग्रेस के शासनकाल में देश की जनसांख्यिकी संरचना को नुकसान पहुंचा है और असम, पश्चिम बंगाल व नॉर्थईस्ट से घुसपैठिए अब देशभर में फैल रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से सवाल पूछा कि फर्जी दस्तावेज आखिर किस शासनकाल में बनाए गए।

CG Politics : दीपक बैज नहीं, भूपेश बघेल के प्रवक्ता हैं: चंद्राकर

 

CG Politics : विधायक अजय चंद्राकर ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को लेकर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि बैज पार्टी के अध्यक्ष नहीं बल्कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रवक्ता की तरह काम कर रहे हैं। चंद्राकर ने आरोप लगाया कि बघेल सिर्फ आरोप लगाने की “दुकान” चला रहे हैं।

CG Politics : राज्यपाल दौरे पर कांग्रेस की आपत्ति पर पलटवार

 

CG Politics : राज्यपाल के दौरे पर कांग्रेस द्वारा जताई आपत्ति पर भी अजय चंद्राकर ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि संविधान में कहीं नहीं लिखा है कि राज्यपाल राज्य का दौरा नहीं कर सकते। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि भूपेश बघेल को लगता है जैसे उन्हें पूछे बिना कोई संवैधानिक कार्य नहीं हो सकता, जबकि उनके लिए केवल गांधी परिवार ही संविधान है।

CG Politics : बीजेपी विधायक दल की अहम बैठक आज

 

CG Politics : अजय चंद्राकर ने जानकारी दी कि भाजपा विधायक दल की एक महत्वपूर्ण बैठक कल कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित की जाएगी। बैठक में “संकल्प से सिद्धि”, “11 साल बेमिसाल” जैसे अभियानों और संगठनात्मक कार्यक्रमों पर मंथन किया जाएगा। साथ ही, विधायकों के रिपोर्ट कार्ड की समीक्षा भी की जाएगी। इस बैठक में भाजपा के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन भी मौजूद रहेंगे। यह पूरा घटनाक्रम आने वाले समय में छत्तीसगढ़ की राजनीति को और अधिक गरमा सकता है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here