Thursday, May 21, 2026
43.1 C
Raipur

CM Sai Chaupal Surajpur: महुआ पेड़ की छांव में लगी मुख्यमंत्री की चौपाल, तेंदूपत्ता संग्राहकों से किया सीधा संवाद, जानी जमीनी हकीकत

CM Sai Chaupal Surajpur: सूरजपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने सूरजपुर प्रवास के दौरान ग्रामीणों और तेंदूपत्ता संग्राहकों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं और जरूरतों को करीब से समझने का प्रयास किया। रामानुजनगर प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति अंतर्गत तेंदूपत्ता संग्रहण फड़ पटना के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने महुआ के पेड़ की छांव में चौपाल लगाई और ग्रामीणों से आत्मीय संवाद कर विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं की जमीनी स्थिति की जानकारी ली।

CM Sai Chaupal Surajpur: मुख्यमंत्री के आगमन पर तेंदूपत्ता संग्राहकों ने तेंदूपत्ता और तेंदू फलों से तैयार विशेष माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक भूलन सिंह मरावी तथा रामसेवक पैकरा सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

READ MORE: Korba Panchayat Protest: सीईओ के तबादले पर भड़के जनप्रतिनिधि, सुशासन तिहार का बहिष्कार, आंदोलन की दी चेतावनी

CM Sai Chaupal Surajpur:चौपाल के दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से सीधे बातचीत करते हुए राशन वितरण व्यवस्था, पेयजल सुविधा, जल जीवन मिशन के कार्यों, शिक्षा व्यवस्था, राजस्व मामलों और विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने महिलाओं से विशेष रूप से संवाद कर महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली राशि के उपयोग के बारे में पूछा। महिलाओं ने बताया कि इस राशि का उपयोग बच्चों की पढ़ाई, घरेलू जरूरतों और परिवार की आर्थिक सहायता के लिए किया जा रहा है।

CM Sai Chaupal Surajpur:मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि उनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। इसी सोच के साथ प्रशासन और जनप्रतिनिधि गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं और उनका समाधान कर रहे हैं।

CM Sai Chaupal Surajpur:इस दौरान मुख्यमंत्री ने तेंदूपत्ता संग्राहकों की आय, कार्य परिस्थितियों और उन्हें मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वनाधारित आजीविका से जुड़े परिवारों के हितों की रक्षा की जाए और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएं। मुख्यमंत्री ने संग्राहकों को चरण पादुका वितरित कर उनका उत्साहवर्धन भी किया।

CM Sai Chaupal Surajpur:मुख्यमंत्री ने संग्राहकों के श्रम और योगदान की सराहना करते हुए कहा कि वनांचल क्षेत्रों की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में तेंदूपत्ता संग्राहकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। राज्य सरकार उनके हितों की रक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है।

READ MORE: CG Weather Update: जगदलपुर के रास्ते होगी छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री, रायपुर और अंबिकापुर पहुंचने की सामान्य तिथि तय

CM Sai Chaupal Surajpur:उल्लेखनीय है कि वर्ष 2026 के लिए तेंदूपत्ता संग्रहण की दर 5,500 रुपये प्रति मानक बोरा निर्धारित की गई है। फड़ पटना में 50 मानक बोरा संग्रहण का लक्ष्य तय किया गया था, लेकिन 21 मई तक 66.640 मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहित किया जा चुका है, जो निर्धारित लक्ष्य से काफी अधिक है। इस संग्रहण कार्य से 108 संग्राहक सीधे जुड़े हुए हैं और क्षेत्र की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

CM Sai Chaupal Surajpur:मुख्यमंत्री के इस दौरे को ग्रामीणों और तेंदूपत्ता संग्राहकों के साथ सीधे संवाद तथा योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Exclusive Interview With Rohitash Gaud | Bhabiji Ghar Par Hain Actor | Manmohan Tiwari

Exclusive Interview With Rohitash Gaud | Bhabiji Ghar Par Hain Actor | Manmohan Tiwari

Twisha Sharma Case:: राष्ट्रपति तक पहुंची न्याय की गुहार, परिवार ने उठाए सवाल..

Twisha Sharma Case:: राष्ट्रपति तक पहुंची न्याय की गुहार, परिवार ने उठाए सवाल..

CG News: साजपाली में मनरेगा कार्य को लेकर विवाद, सवाल पूछने पर सरपंच का पत्रकारों से अभद्र व्यवहार..

CG News: साजपाली में मनरेगा कार्य को लेकर विवाद, सवाल पूछने पर सरपंच का पत्रकारों से अभद्र व्यवहार..

Noida Dowry Case: करोड़ों खर्च के बाद भी नहीं बची बेटी! दहेज के लालच की खौफनाक कहानी

Noida Dowry Case: करोड़ों खर्च के बाद भी नहीं बची बेटी! दहेज के लालच की खौफनाक कहानी

CG News: अमित शाह ने लॉन्च किया CG Dial-112, अब एक कॉल पर मिलेगी पुलिस, फायर और मेडिकल मदद

CG News: अमित शाह ने लॉन्च किया CG Dial-112, अब एक कॉल पर मिलेगी पुलिस, फायर और मेडिकल मदद

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Latest YouTube Shorts

Cockroach Janta Party” पर मचा सियासी बवाल!

Cockroach Janta Party” पर मचा सियासी बवाल!

5G भूल जाइए! जापान ने बना लिया दुनिया का पहला 6G डिवाइस

5G भूल जाइए! जापान ने बना लिया दुनिया का पहला 6G डिवाइस

Noida Dowry Case: भोपाल से नोएडा तक एक ही दर्द दहेज की भेंट चढ़ीं बेटियां..

Noida Dowry Case: भोपाल से नोएडा तक एक ही दर्द दहेज की भेंट चढ़ीं बेटियां..

आवारा कुत्तों पर पुराना आदेश बरकरार, एनिमल वेलफेयर बोर्ड को झटका #supremecourt #streetdog

आवारा कुत्तों पर पुराना आदेश बरकरार, एनिमल वेलफेयर बोर्ड को झटका #supremecourt #streetdog

PM Modi की अपील के बाद सर्राफा बाजार में हलचल, सोना हुआ मजबूत

PM Modi की अपील के बाद सर्राफा बाजार में हलचल, सोना हुआ मजबूत

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर तापमान 44°C के पार...#weathernews

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर तापमान 44°C के पार...#weathernews

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories