Gariaband Petrol Pump Viral Video: पेट्रोल डिब्बे में नहीं मिला तो ट्रैक्टर-ट्रॉली में बाइक लादकर पहुंचा युवक, गरियाबंद का वीडियो वायरल

Gariaband Petrol Pump Viral Video: गरियाबंद। जिले में बोतल, जरीकेन और प्लास्टिक डिब्बों में पेट्रोल देने पर लगी रोक के बीच एक युवक का अनोखा देसी जुगाड़ सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। बाइक में पेट्रोल खत्म होने के बाद युवक ने ऐसा तरीका अपनाया कि पेट्रोल पंप पर मौजूद लोग भी हैरान रह गए। घटना का वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

Gariaband Petrol Pump Viral Video:जानकारी के अनुसार मामला गरियाबंद स्थित एक पेट्रोल पंप का है। युवक की बाइक रास्ते में पेट्रोल खत्म होने के कारण बंद हो गई थी। उसने आसपास से बोतल या जरीकेन में पेट्रोल लेने की कोशिश की, लेकिन प्रशासनिक प्रतिबंध के चलते किसी भी पेट्रोल पंप से डिब्बे में ईंधन नहीं मिल सका।

Gariaband Petrol Pump Viral Video:इसके बाद युवक ने समस्या का अनोखा समाधान निकाला। उसने अपनी मोटरसाइकिल को ट्रैक्टर-ट्रॉली में लादकर सीधे पेट्रोल पंप पहुंचने का फैसला किया। जब ट्रैक्टर-ट्रॉली पेट्रोल पंप परिसर में पहुंची तो वहां मौजूद कर्मचारी और ग्राहक कुछ देर के लिए हैरान रह गए। ट्रॉली में खेती का सामान नहीं बल्कि एक बाइक रखी हुई थी। युवक ने बाइक में पेट्रोल भरवाया और फिर वहां से रवाना हो गया।

READ MORE: Bhupesh Baghel on Amit Shah: भूपेश बघेल का केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना, बोले- बस्तर की हकीकत छिपाकर पेश किए जा रहे दावे

Gariaband Petrol Pump Viral Video:इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो किसी ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग युवक की सूझबूझ और देसी जुगाड़ को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

डीजल-पेट्रोल नियमों से बढ़ी किसानों की परेशानी

Gariaband Petrol Pump Viral Video:वहीं जिले में ईंधन वितरण को लेकर लागू नई व्यवस्था का असर कृषि कार्यों पर भी दिखाई देने लगा है। प्रशासन द्वारा डिब्बों और जरीकेन में तेल देने पर रोक लगाने के साथ-साथ निर्धारित मात्रा में ही डीजल उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके कारण ट्रैक्टर चालकों और किसानों को लंबी कतारों में घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।

Gariaband Petrol Pump Viral Video:बताया जा रहा है कि कई स्थानों पर किसानों को सीमित मात्रा में ही डीजल मिल रहा है, जिससे खेती और जुताई जैसे कार्य प्रभावित हो रहे हैं। किसानों और ट्रैक्टर संचालकों का कहना है कि उपलब्ध डीजल कुछ घंटों के काम के लिए ही पर्याप्त होता है, जिसके कारण उन्हें बार-बार पेट्रोल पंपों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

READ MORE: CG Viral: 75 दिन का दशहरा! लड़कियां मनमर्जी से चुनती हैं साथी, छत्तीसगढ़ की आदिवासी परंपराएं कर देंगी आपको हैरान

नई व्यवस्था में बदलाव की मांग

Gariaband Petrol Pump Viral Video:कृषि कार्यों पर पड़ रहे असर को देखते हुए स्थानीय स्तर पर नई गाइडलाइन जारी करने की मांग उठने लगी है। किसानों और जनप्रतिनिधियों का कहना है कि खेती से जुड़े वाहनों के लिए अलग व्यवस्था बनाई जाए ताकि कृषि गतिविधियां प्रभावित न हों। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन का रास्ता भी अपनाया जा सकता है।

Gariaband Petrol Pump Viral Video:फिलहाल ट्रैक्टर-ट्रॉली में बाइक लादकर पेट्रोल पंप पहुंचे युवक का वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है, वहीं ईंधन वितरण से जुड़ी व्यवस्थाओं को लेकर भी बहस तेज हो गई है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories