Hair Care Tips: सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट का दावा: रोज सुबह स्कैल्प पर स्प्रे करें यह नेचुरल पानी, थमेगा बालों का झड़ना

Hair Care Tips: नई दिल्ली। एक समय ऐसा था जब बॉलीवुड सुपरस्टार दीपिका पादुकोण के बाल काफी पतले, कमजोर और डैमेज दिखाई देते थे। लेकिन आज उनके बाल पहले से कहीं ज्यादा घने, मजबूत और चमकदार नजर आते हैं। अमूमन लोग सोचते हैं कि इसके पीछे कोई बहुत महंगा हेयर ट्रीटमेंट या कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स होंगे, लेकिन असलियत बेहद साधारण है। दीपिका पादुकोण की पर्सनल कोच और मशहूर सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने बालों की तीन सबसे बड़ी समस्याओं— हेयर फॉल (बालों का झड़ना), हेयर थिनिंग (बालों का पतलापन) और डैंड्रफ (रूसी)— का एक बेहद सस्ता और अचूक घरेलू उपाय साझा किया है। उनका दावा है कि इस नेचुरल हेयर स्प्रे के नियमित इस्तेमाल से महज तीन हफ्तों के भीतर बालों में चमत्कारी बदलाव देखे जा सकते हैं।जब आजमाएंगी ये Hair Care रूटीन तो ठंड में भी चमकेंगे आपके Dry बाल!

रसोई की सिर्फ तीन चीजें करेंगी कमाल

श्वेता शाह के मुताबिक, खूबसूरत और लंबे बाल पाने के लिए महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर पैसे खर्च करने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। हमारी रसोई में ही ऐसे कई तत्व मौजूद हैं जो स्कैल्प हेल्थ को दुरुस्त कर सकते हैं। इस जादुई होममेड हेयर स्प्रे को तैयार करने के लिए केवल तीन सामग्रियों की आवश्यकता होती है:डैंड्रफ का घरेलू उपाय है काली म‍िर्च, जानें इस्‍तेमाल का तरीका | Dandruff  Treatment In Hindi Use of Black Pepper | how to use black pepper for  dandruff in hindi | OnlyMyHealth

  • काली मिर्च (Black Pepper): 3 चम्मच
  • रोजमेरी (Rosemary): 3 चम्मच
  • मेथी दाना (Fenugreek Seeds): 3 चम्मचhere are 5 ways to apply rosemary oil on hair.-इन 5 तरीकों से रोज़मेरी ऑयल  को बालों पर अप्लाई कर सकती हैं। | HealthShots Hindi

जानिए हेयर स्प्रे बनाने और इस्तेमाल करने की सही विधि

इस नेचुरल स्प्रे को बनाना बेहद आसान है। सबसे पहले एक पतीले में 300 एमएल पानी लें और उसे गैस पर गरम होने के लिए रख दें। अब इसमें 3-3 चम्मच काली मिर्च, रोजमेरी और मेथी के दाने डालकर पानी को अच्छी तरह उबालें। जब पानी उबल जाए और इन सामग्रियों का अर्क पानी में पूरी तरह समा जाए, तो गैस बंद कर दें। मिश्रण को सामान्य तापमान पर ठंडा होने दें। इसके बाद पानी को छानकर एक साफ स्प्रे बोतल में भर लें। न्यूट्रिशनिस्ट ने सलाह दी है कि इस स्प्रे को हर तीसरे दिन दोबारा फ्रेश (रीफिल) बनाना चाहिए ताकि इसके औषधीय गुण बरकरार रहें। इस तैयार स्प्रे को रोज सुबह अपने बालों की जड़ों (स्कैल्प) में अच्छी तरह लगाएं।Fenugreek Seeds For Hair Growth : झड़ते बालों के लिए मेथी दाना है बहुत  उपयोगी, बालों को बनाता है मजबूत और घना, जानें प्रयोग का सही तरीका fenugreek  seed is amazing for

जानिए क्यों फायदेमंद है यह नेचुरल स्प्रे

इस स्प्रे में इस्तेमाल की गई तीनों चीजें बालों के लिए टॉनिक की तरह काम करती हैं। मेथी के दानों में भरपूर मात्रा में आयरन और प्रोटीन पाया जाता है, जो बालों की जड़ों को पोषण देकर उन्हें टूटने से बचाता है। काली मिर्च स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन (रक्त संचार) को तेजी से बढ़ाती है, जिससे नए बाल उगने में मदद मिलती है। वहीं रोजमेरी में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण स्कैल्प के इन्फेक्शन को दूर करते हैं और डैंड्रफ का नामोनिशान मिटा देते हैं। यदि आप भी झड़ते और बेजान बालों से परेशान हैं, तो केमिकल वाले प्रोडक्ट्स को छोड़कर इस 100% प्राकृतिक नुस्खे को आजमा सकते हैं।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

अमेरिका में 250 साल की आजादी का जश्न! ऐतिहासिक जैसे में क्या बोले ट्रंप

America 250th Independence Day: अमेरिका 250वां स्वतंत्रता दिवस पूरे...

Related Articles

Popular Categories