Gwalior News : झूठी लूट की कहानी रच महिला ने पुलिस को किया गुमराह…पढ़े दिमाक चकरा देने वाला मामला…

ग्वालियर। Gwalior News : शहर में एक मजदूर महिला ने झपटमारी की झूठी कहानी गढ़कर पुलिस को घंटों तक उलझा दिया। महिला ने दावा किया कि तीन बाइक सवार युवकों ने उसके गले से सोने की चेन और कान के बाले छीन लिए, लेकिन पुलिस की तहकीकात में मामला कुछ और ही निकला। असल में यह एक पुराना विवाद था, जिसे लेकर महिला ने लूट का फर्जी ड्रामा रच दिया।

Gwalior News : घटना कंपू थाना क्षेत्र के शिवपुरी लिंक रोड की बताई गई। मुखी परिहार नामक महिला ने पुलिस को सूचना दी कि वह दोपहर करीब दो बजे फैक्ट्री से लौट रही थी, तभी बाइक सवार तीन युवकों ने उसे रोका, मारपीट की और चेन-बाले लूट लिए। उसने यहां तक दावा किया कि लुटेरों की तस्वीरें उसने मोबाइल में खींच ली हैं।

दिनदहाड़े लूट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके के लोगों से पूछताछ की। चश्मदीदों ने बताया कि महिला कुछ युवकों से बातचीत कर रही थी, न कि लूटपाट हुई थी। जब पुलिस ने सख्ती से सवाल किए तो मुखी ने कबूल किया कि पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था और युवकों को सबक सिखाने के लिए उसने यह झूठी लूट की कहानी गढ़ी।

फिलहाल पुलिस ने महिला के खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं जिन युवकों से महिला की कहासुनी हुई थी, उनकी पहचान कर तलाश की जा रही है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories