Wednesday, May 20, 2026
42.1 C
Raipur

Rewa Jain Guru Road Accident: रीवा में दर्दनाक सड़क हादसा तेज रफ्तार कार की टक्कर से जैन धर्मगुरु की मौत, दो गंभीर घायल

Rewa Jain Guru Road Accident: रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा शहर में बुधवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने जैन समाज को गहरे शोक में डाल दिया। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में कंट्रोल रूम के सामने तेज रफ्तार कार ने तीन महिला जैन धर्मगुरुओं को टक्कर मार दी। हादसे में एक धर्मगुरु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों का उपचार संजय गांधी अस्पताल में जारी है।

Rewa Jain Guru Road Accident:जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 5:40 बजे तीनों महिला धर्मगुरु कटरा स्थित जैन मंदिर से झिरिया क्षेत्र की ओर जा रही थीं। इसी दौरान सड़क पार करते समय तेज गति से आ रही एक कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सागर निवासी श्रुतमति माता ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उपसम मति माता (तमिलनाडु) और आर्यका माता(जबलपुर) गंभीर रूप से घायल हो गईं।

READ MORE: M.P News : बुरहानपुर में किराना दुकान से नाबालिगों के हाथों शराब बिक्री! वायरल वीडियो ने मचाया हड़कंप 

Rewa Jain Guru Road Accident:घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दोनों घायलों को रीवा के संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

Rewa Jain Guru Road Accident:हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों में भी हलचल मच गई। रीवा संभागायुक्त बी.एस. जामोद कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी और पुलिस अधीक्षक गुरुकरण सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल पहुंचे और घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। अधिकारियों ने चिकित्सकों को बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

Rewa Jain Guru Road Accident:प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन और चालक की तलाश शुरू की। बाद में आरोपी चालक को जबलपुर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Rewa Jain Guru Road Accident:बताया जा रहा है कि जैन समाज के विशेष आमंत्रण पर तीनों महिला धर्मगुरु रीवा आई थीं और पिछले लगभग तीन महीनों से कटरा स्थित जैन मंदिर में प्रवास कर रही थीं। हादसे की खबर फैलते ही जैन समाज में शोक की लहर दौड़ गई और बड़ी संख्या में समाज के लोग अस्पताल एवं मंदिर परिसर पहुंचने लगे।

READ MORE: Indore Showroom Fire:इंदौर के आठ मंजिला महिदपुर वाला फर्नीचर शोरूम में लगी भीषण आग, मची भारी अफरा-तफरी

Rewa Jain Guru Road Accident:फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।

Share The News

Latest YouTube Videos

CG News: अमित शाह ने लॉन्च किया CG Dial-112, अब एक कॉल पर मिलेगी पुलिस, फायर और मेडिकल मदद

CG News: अमित शाह ने लॉन्च किया CG Dial-112, अब एक कॉल पर मिलेगी पुलिस, फायर और मेडिकल मदद

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Latest YouTube Shorts

Noida Dowry Case: भोपाल से नोएडा तक एक ही दर्द दहेज की भेंट चढ़ीं बेटियां..

Noida Dowry Case: भोपाल से नोएडा तक एक ही दर्द दहेज की भेंट चढ़ीं बेटियां..

आवारा कुत्तों पर पुराना आदेश बरकरार, एनिमल वेलफेयर बोर्ड को झटका #supremecourt #streetdog

आवारा कुत्तों पर पुराना आदेश बरकरार, एनिमल वेलफेयर बोर्ड को झटका #supremecourt #streetdog

PM Modi की अपील के बाद सर्राफा बाजार में हलचल, सोना हुआ मजबूत

PM Modi की अपील के बाद सर्राफा बाजार में हलचल, सोना हुआ मजबूत

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर तापमान 44°C के पार...#weathernews

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर तापमान 44°C के पार...#weathernews

Raipur: मॉर्निंग वॉक के दौरान बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक से लूट

Raipur: मॉर्निंग वॉक के दौरान बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक से लूट

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Viral: 75 दिन का दशहरा! लड़कियां मनमर्जी से चुनती हैं साथी, छत्तीसगढ़ की आदिवासी परंपराएं कर देंगी आपको हैरान

छत्तीसगढ़ अपनी प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ छत्तीसगढ़ आदिवासी परंपराएं...

Related Articles

Popular Categories