Indore Factory Blast :इंदौर। शहर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र स्थित देवगुराडिया रोड पर एक पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार को भीषण आग लग गई। आग लगते ही फैक्ट्री परिसर और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग के बीच लगातार हो रहे धमाकों की आवाज से लोगों में दहशत फैल गई और आसपास के रहवासी सुरक्षित स्थानों की ओर निकलने लगे।
Indore Factory Blast :घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास शुरू कर दिए गए। लगातार हो रहे विस्फोटों के कारण बचाव कार्य में भी काफी सावधानी बरती जा रही है।
Indore Factory Blast :प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे के समय फैक्ट्री में कई मजदूर काम कर रहे थे। आग की चपेट में आने से कुछ मजदूरों के घायल होने की खबर है। हालांकि घायलों की संख्या और उनकी स्थिति को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
Indore Factory Blast :सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने फैक्ट्री के आसपास के क्षेत्र को खाली कराना शुरू कर दिया है। पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।
Indore Factory Blast :फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और प्रशासन की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही नुकसान और हादसे के वास्तविक कारणों का आकलन किया जा सकेगा।
Indore Factory Blast :स्थानीय लोगों के मुताबिक धमाकों की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है।









