Wednesday, August 19, 2026
Home Raipur Raipur Power Protest: बिजली कटौती और लो-वोल्टेज से उबल पड़ा गुस्सा: कांग्रेस...

Raipur Power Protest: बिजली कटौती और लो-वोल्टेज से उबल पड़ा गुस्सा: कांग्रेस ने CSEB कार्यालय का किया घेराव, अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन

Raipur Power Protest: रायपुर। राजधानी रायपुर में लगातार हो रही बिजली कटौती, लो-वोल्टेज की समस्या और बढ़ते बिजली बिलों को लेकर लोगों का आक्रोश अब सड़कों पर दिखाई देने लगा है। मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्थानीय नागरिकों के साथ गुढ़ियारी स्थित बिजली विभाग (CSEB) कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बिजली व्यवस्था में सुधार और उपभोक्ताओं की समस्याओं के तत्काल समाधान की मांग की।

Raipur Power Protest:कांग्रेस महामंत्री सुबोध हरितवाल के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और क्षेत्र के नागरिक शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि गुढ़ियारी, रामनगर और आसपास के कई इलाकों में पिछले कई दिनों से बिजली आपूर्ति प्रभावित है। कई मोहल्लों में घंटों बिजली गुल रहने की शिकायतें सामने आ रही हैं, जबकि लो-वोल्टेज के कारण पंखे, कूलर, एसी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी ठीक से काम नहीं कर पा रहे हैं।

READ MORE: Raipur Lift Incident :रायपुर में फिर हुआ ‘लिफ्ट कांड’ भाजपा प्रवक्ता अमित चिमनानी समेत 7 लोग 15 मिनट तक फंसे, प्रबंधन पर उठे सवाल

Raipur Power Protest:प्रदर्शन के दौरान लोगों ने आरोप लगाया कि बिजली संबंधी शिकायतों के लिए विभागीय कार्यालय में बार-बार संपर्क करने के बावजूद समस्याओं का समय पर समाधान नहीं हो रहा है। कई बार फोन कॉल का जवाब तक नहीं दिया जाता, जिससे आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। भीषण गर्मी के बीच बिजली की आंख-मिचौली ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।

Raipur Power Protest:कांग्रेस महामंत्री सुबोध हरितवाल ने कहा कि क्षेत्र के लोग लंबे समय से बिजली संकट झेल रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग हर बार मेंटेनेंस कार्य का हवाला देकर अपनी जिम्मेदारी से बचने की कोशिश करता है, लेकिन जमीनी स्तर पर हालात में कोई खास सुधार दिखाई नहीं देता। उन्होंने कहा कि वर्षों से बिजली व्यवस्था में सुधार के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन आज भी उपभोक्ताओं को बार-बार बिजली कटौती और लो-वोल्टेज जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

Raipur Power Protest:उन्होंने यह भी कहा कि बिजली आपूर्ति बाधित होने से न केवल घरेलू उपभोक्ता परेशान हैं, बल्कि छोटे व्यापारियों और दुकानदारों को भी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। ऐसे में विभाग को केवल आश्वासन देने के बजाय स्थायी समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए।

Raipur Power Protest:प्रदर्शनकारियों ने बिजली बिलों में लगातार हो रही वृद्धि का मुद्दा भी उठाया। उनका कहना था कि उपभोक्ताओं को पर्याप्त और गुणवत्तापूर्ण बिजली नहीं मिल रही, इसके बावजूद हर महीने बढ़े हुए बिल भेजे जा रहे हैं। इससे आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

READ MORE: Amit Shah’s Visit to Bastar: जगदलपुर में अमित शाह की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक शुरू, 4 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल

Raipur Power Protest:वहीं प्रदर्शन के बाद बिजली विभाग के अधिकारियों ने कहा कि जिन क्षेत्रों से शिकायतें प्राप्त हुई थीं, वहां तकनीकी टीम भेजकर अधिकांश समस्याओं का समाधान कर दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार भविष्य में भी किसी प्रकार की तकनीकी खराबी या बिजली आपूर्ति संबंधी समस्या सामने आने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

Raipur Power Protest:बिजली विभाग के अधिकारी संजीव सिंह ने बताया कि विभाग लगातार फील्ड में काम कर रहा है और जहां-जहां बिजली आपूर्ति में दिक्कत थी, वहां सुधार कार्य कराया गया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जाएगा और बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Raipur Power Protest:हालांकि प्रदर्शन के बाद भी स्थानीय लोगों की नजर अब विभाग की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here