Sunday, August 16, 2026
Home Chhattisgarh Surguja Crime News :छत्तीसगढ़ में दिल दहला देने वाली वारदात: गर्भवती पत्नी...

Surguja Crime News :छत्तीसगढ़ में दिल दहला देने वाली वारदात: गर्भवती पत्नी पर टूटा पति का कहर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोले रोंगटे खड़े कर देने वाले राज

0
178

Surguja Crime News : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक ऐसी खौफनाक घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। यहां एक पति ने अपनी गर्भवती पत्नी के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। बेरहमी से पिटाई करने के बाद महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में छोड़ दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। लेकिन असली सनसनी तब फैली, जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई।

Surguja Crime News :यह मामला मणिपुर थाना क्षेत्र के भीट्टीकला लेमर घाट इलाके का है। आरोपी पति की पहचान प्रदीप अगरिया के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने अपनी पत्नी पर बुरी तरह हमला कर दिया।

READ MORE: Raipur Bar Council Election :रायपुर अधिवक्ता संघ चुनाव 2026: दिनेश कुमार देवांगन बने अध्यक्ष, नई टीम का हुआ गठन

Surguja Crime News :महिला को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। पत्नी को अस्पताल में छोड़ने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। महिला की मौत के बाद डॉक्टरों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

Surguja Crime News :पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई जानकारी ने सभी को हैरान कर दिया। महिला के शरीर पर 18 से ज्यादा चोटों के निशान पाए गए। इतना ही नहीं, डॉक्टरों को महिला के प्राइवेट पार्ट से करीब 10 सेंटीमीटर लंबी लोहे की रॉड भी मिली। इस खुलासे के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी।

Surguja Crime News :जांच में यह भी सामने आया कि महिला करीब तीन महीने की गर्भवती थी। इस दर्दनाक घटना में महिला के साथ-साथ गर्भ में पल रहे बच्चे की भी मौत हो गई।

READ MORE: Raipur Top Schools Fees 2026 : फीस सुनकर चौंक जाएंगे आप! जानें किस स्कूल में कितनी फीस और कैसे मिलेगा एडमिशन?

Surguja Crime News :घटना के बाद मणिपुर थाना पुलिस और साइबर सेल की टीम आरोपी की तलाश में जुट गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रदीप अगरिया को खैरबार गंझा डांड डेम के पास से गिरफ्तार कर लिया।

Surguja Crime News :फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here