Sunday, August 16, 2026
Home Chhattisgarh CG Jashpur Police Action:जशपुर के लोदाम में बाल मजदूरी पर बड़ी कार्रवाई,...

CG Jashpur Police Action:जशपुर के लोदाम में बाल मजदूरी पर बड़ी कार्रवाई, प्रशासन ने 4–5 बच्चों को कराया रेस्क्यू

Jashpur Police Action: गौरी शंकर गुप्ता \जशपुर जिले के लोदाम क्षेत्र में बाल मजदूरी के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के दौरान प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांव में काम कर रहे 4 से 5 नाबालिग बच्चों को सुरक्षित रेस्क्यू किया है। यह कार्रवाई एक्सेस टू जस्टिस टीम और स्थानीय पुलिस के संयुक्त प्रयास से की गई।

Jashpur Police Action:जानकारी के मुताबिक टीम को सूचना मिली थी कि ग्राम लोदाम में कुछ कम उम्र के बच्चों से मजदूरी कराई जा रही है, जिससे उनकी पढ़ाई और भविष्य प्रभावित हो रहा है। सूचना मिलते ही टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। जांच के दौरान पाया गया कि नाबालिग बच्चों से मजदूरी कराई जा रही थी।

READ MORE: Bilaspur News: बिलासपुर में नकली मसालों पर प्रशासन सख्त: मिलावटी सामान बेचने वालों पर होगी FIR

Jashpur Police Action:स्थिति की गंभीरता को देखते हुए लोदाम थाना प्रभारी (TI) की मौजूदगी में तत्काल कार्रवाई की गई और सभी बच्चों को सुरक्षित रूप से रेस्क्यू कर लिया गया। इसके बाद बच्चों को उनके परिजनों से संपर्क कर सुरक्षित माहौल में भेजा गया और उन्हें शिक्षा से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू की गई।

Jashpur Police Action:अधिकारियों ने बताया कि बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। साथ ही ग्रामीणों को भी जागरूक किया गया कि बाल मजदूरी एक कानूनी अपराध है और इससे बच्चों का भविष्य बुरी तरह प्रभावित होता है।

Jashpur Police Action:इस अभियान में एक्सेस टू जस्टिस टीम के साथ पुलिस प्रशासन की अहम भूमिका रही। टीम ने कहा कि हर बच्चे को सुरक्षित बचपन, शिक्षा और सम्मानपूर्वक जीवन जीने का पूरा अधिकार है और किसी भी कीमत पर बाल मजदूरी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

READ MORE: छत्तीसगढ़ में बन रहा सीमेंट, फिर भी M.P से महंगा क्यों? नॉन-ट्रेड में बड़ा अंतर… क्या कंपनियों का चल रहा ‘रेट गेम’ 

Jashpur Police Action:गांव के लोगों ने इस कार्रवाई की सराहना करते हुए भविष्य में बच्चों को स्कूल भेजने और उन्हें मजदूरी से दूर रखने का भरोसा दिलाया। इस अभियान में जिला समन्वयक अंजली ताम्रकार, बबीता ताम्रकार, अंजली दास सहित अन्य सदस्यों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here