Mosquito Repellent Cream: क्या आप मच्छरों से परेशान है? घर पर बनाएं नेचुरल क्रीम, मिनटों में मिलेगी छुटकारा….

Mosquito Repellent Cream: अगर आप मच्छरों से परेशान है तो ये नुस्खे घर में ही बना सकते है और मच्छरों से छुटकारा पा सकते है। बता दें कि गर्मी और बारिश के मौसम में मच्छरों की समस्या बढ़ जाती है। मच्छरों से बचने के लिए लोग बाजार में मिलने वाली कॉइल, स्प्रे और क्रीम का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इनमें मौजूद केमिकल कई बार त्वचा और सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में आप घर पर ही आसान और नेचुरल मच्छर भगाने वाली क्रीम बना सकते हैं।

यह क्रीम मच्छरों को दूर रखने के साथ-साथ त्वचा को मुलायम और मॉइश्चराइज भी रखती है। इसे बनाने के लिए ज्यादा खर्च भी नहीं आता और सामान आसानी से घर में मिल जाता है।

Mosquito Repellent Cream: ऐसे बनाए क्रीम

* 2 चम्मच एलोवेरा जेल
* 1 चम्मच नारियल तेल
* 5 बूंद नीम का तेल
* 5 बूंद लैवेंडर ऑयल
* 5 बूंद सिट्रोनेला ऑयल

जानिए बनाने का तरीका

सबसे पहले एक बाउल में एलोवेरा जेल और नारियल तेल मिलाएं। फिर इसमें नीम, लैवेंडर और सिट्रोनेला ऑयल डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। जब मिश्रण क्रीम जैसा हो जाए, तो इसे एक साफ डिब्बे में भर लें।

Mosquito Repellent Cream: कैसे करना है इस्तेमाल

इस क्रीम को हाथ, पैर और गर्दन जैसी खुली जगहों पर लगाएं। खासकर शाम के समय या बाहर जाने से पहले इसका इस्तेमाल ज्यादा फायदेमंद होता है।

Mosquito Repellent Cream: क्रीम क्यों है फायदेमंद ?

Mosquito Repellent Cream: नीम, लैवेंडर और सिट्रोनेला की खुशबू मच्छरों को दूर रखने में मदद करती है। वहीं एलोवेरा और नारियल तेल त्वचा को नमी देते हैं। यह क्रीम बाजार के केमिकल वाले प्रोडक्ट्स के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित और नेचुरल मानी जाती है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Bhopal News: MP में 90 फीसदी से कम E-Attendance वाले Teacher होंगे Suspend

Bhopal News: भोपाल: मध्य प्रदेश में 90 प्रतिशत से...

Related Articles

Popular Categories