Sunday, August 16, 2026
Home Entertainment पाकिस्तान में ‘धुरंधर 2’ का तूफान, Netflix Pakistan पर बनी नंबर-1 फिल्म,...

पाकिस्तान में ‘धुरंधर 2’ का तूफान, Netflix Pakistan पर बनी नंबर-1 फिल्म, क्रैश होने के दावे से मचा बवाल

Dhurandhar 2 Trending in Pakistan:भारत में रिलीज के बाद चर्चा में रही निर्देशक आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ अब पाकिस्तान में भी जबरदस्त सुर्खियां बटोर रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और पोस्ट्स के मुताबिक फिल्म इस समय Netflix Pakistan पर नंबर-1 ट्रेंडिंग फिल्म बन चुकी है। इतना ही नहीं, कुछ पाकिस्तानी सोशल मीडिया क्रिएटर्स ने दावा किया है कि फिल्म रिलीज होते ही नेटफ्लिक्स के सर्वर तक प्रभावित हो गए।

हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इंटरनेट पर ‘धुरंधर 2’ को लेकर लगातार चर्चा तेज होती जा रही है। फिल्म को लेकर पाकिस्तान में जिस तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं, उसने इसे एक बार फिर ग्लोबल चर्चा का हिस्सा बना दिया है।

वायरल वीडियो से बढ़ी चर्चा

पाकिस्तानी कंटेंट क्रिएटर माविया उमेर फारूकी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनके पीछे टीवी स्क्रीन पर Netflix का होम पेज दिखाई दे रहा है। स्क्रीन पर ‘धुरंधर 2’ नंबर-1 ट्रेंडिंग फिल्म के तौर पर नजर आ रही है। वीडियो में माविया दावा करती हैं कि फिल्म रिलीज होते ही पाकिस्तान में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बन गई।


उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में आखिरी बार किसी फिल्म या सीरीज को लेकर ऐसा क्रेज “Money Heist” और “Squid Game” के दौरान देखने को मिला था। माविया के अनुसार, “धुरंधर: द रिवेंज” को 24 घंटे के भीतर करोड़ों लोगों ने देखा और सोशल मीडिया पर इसकी जमकर चर्चा शुरू हो गई।

नेटफ्लिक्स क्रैश होने का दावा

माविया ने एक और वीडियो में दावा किया कि फिल्म स्ट्रीमिंग शुरू होते ही बड़ी संख्या में लोगों ने एक साथ इसे देखना शुरू कर दिया, जिससे कुछ समय के लिए नेटफ्लिक्स के सर्वर प्रभावित हुए। हालांकि नेटफ्लिक्स की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स इन दावों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे फिल्म की लोकप्रियता का संकेत मान रहे हैं। यही वजह है कि ‘धुरंधर 2’ लगातार ट्रेंडिंग टॉपिक बनी हुई है।

बैन के बावजूद बढ़ा क्रेज

रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘धुरंधर’ पाकिस्तान और कुछ गल्फ देशों में बैन रही थी। इसके बावजूद फिल्म को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स और सोशल मीडिया के जरिए बड़ी संख्या में देखा गया। यही कारण है कि फिल्म का नाम पाकिस्तान में तेजी से वायरल हो रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ने दुनियाभर में 3000 करोड़ रुपये से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन किया है। रणवीर सिंह की एक्टिंग और आदित्य धर के निर्देशन की भी जमकर तारीफ हो रही है।

OTT रिलीज का इंतजार

भारत में ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का OTT प्रीमियर 4 जून से जियोहॉटस्टार पर शुरू होगा, जबकि 5 जून से इसे स्ट्रीम किया जाएगा। फिल्म के OTT रिलीज को लेकर दर्शकों में पहले से ही काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

फिल्म से जुड़ी वायरल खबरों ने इसके प्रति लोगों की दिलचस्पी और बढ़ा दी है। अब देखने वाली बात होगी कि आने वाले दिनों में ‘धुरंधर 2’ का यह क्रेज कितना आगे जाता है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here